Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

'राइज एंड फॉल' में अर्जुन बिजलानी और अहाना की दमदार टक्कर, नया वीडियो आया सामने

OTT, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Rise and Fall, Amazon MX Player, Aahana S Kumra, Arjun Bijlani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Sep 2025

Last updated on: Sep 06, 2025, 14:22 IST

नए रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' की शुरुआत जल्द होने वाली है। इसे अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस शो में अर्जुन बिजलानी, कीकू शारदा, धनश्री वर्मा और कुबरा सैत जैसे सितारे हैं। अब इस शो में अभिनेत्री अहाना कुमरा की भी एंट्री हो गई है। 

उनकी एंट्री का एक वीडियो भी मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। खास बात यह है कि उनकी टक्कर एक्टर अर्जुन बिजलानी से होने वाली है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "अर्जुन हो या अहाना, सर्वाइवल के इस गेम में नहीं चलेगा कोई बहाना।" 

इसमें अहाना और अर्जुन बिजलानी एक-दूसरे पर कटाक्ष करते दिख रहे हैं। दोनों को एक-दूसरे पर शब्दों के बाण चलाते हुए देखकर ऐसा लग रहा है कि उनकी टक्कर जबरदस्त होगी। अहाना ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैंने पहले भी रियलिटी शो होस्ट किए हैं, लेकिन किसी एक में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा नहीं लिया। 

यह एक ऐसा सफर है, जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। 'राइज एंड फॉल' मेरे लिए नए रोमांच का अनुभव करने का एक बेहतरीन मौका है।" अहाना ने आगे कहा, "शो की कहानी अलग है। जैसे-जैसे इसमें उतार-चढ़ाव आते जाएंगे, यह दर्शकों को रोमांचित करता जाएगा।

अर्जुन बिजलानी से मुकाबला तो बस शुरुआत है, मैं बाकी कंटेस्टेंट को चुनौती देने और पेंटहाउस से नजारे का आनंद लेने के लिए उत्सुक हूं।" 'राइज एंड फॉल' को 'शार्क टैंक' फेम मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर होस्ट करने वाले हैं। शो का कॉन्सेप्ट कुछ-कुछ 'बिग बॉस' के जैसा ही है। 

इसमें कंटेस्टेंट को अलग-अलग टास्क में खुद को साबित करना होगा। बताया जा रहा है कि इस शो में कुछ कंटेस्टेंट राजा के रूप में एक आलीशान पेंटहाउस के अंदर दिखेंगे, जबकि मजदूर एक साधारण बेसमेंट में वहां तक पहुंचने के लिए खूब संघर्ष करते दिखाई देंगे। यह 6 सितंबर से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक मुफ्त में इस ऐप पर शो को देख पाएंगे।

 

Tags: OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Rise and Fall , Amazon MX Player , Aahana S Kumra , Arjun Bijlani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD