Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

ब्लू ड्रेस में हिना खान का ग्लैमरस लुक, शेयर की तस्वीरें

Hina Khan, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Sep 2025

Last updated on: Sep 05, 2025, 16:56 IST

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री हिना खान इन दिनों अपने नए रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' को लेकर सुर्खियों में हैं। वह अपने शानदार अभिनय और स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हिना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। हिना ने इन तस्वीरों में डार्क ब्लू कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी है, जो उनकी पर्सनैलिटी को और निखार रही है। 

इस लुक को और आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ ब्लू शेड का आईलाइनर लगाया हुआ है और बालों को हल्के रोल के साथ स्टाइल किया गया है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। हिना ने इन तस्वीरों को कैप्शन दिया, "विंग इट आउट, ब्लू ग्लैम।"

उनकी तस्वीर को लाखों लोगों ने लाइक किया और कमेंट बॉक्स में फैंस 'ब्यूटीफुल,' 'गॉर्जियस,' और 'देसी क्वीन' जैसे शब्दों से सराहना कर रहे हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं। वहीं, दर्शक भी उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। 

उनके स्क्रीन प्रेजेंस ने शो को और भी मजेदार बना दिया है। हिना ने अपने करियर में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे धारावाहिकों से लेकर 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी शो तक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अब इस नए शो में उनका अलग अंदाज दर्शकों को बांधे रख रहा है। 

रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' की बात करें तो इसमें कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे मिलकर होस्ट कर रहे हैं, जिसमें हिना खान और रॉकी जायसवाल के अलावा, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला, अविका गौर और मिलिंद चंदवानी, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी, सुदेश लहरी और ममता लहरी, गीता फोगाट और पवन कुमार, साथ ही स्वरा भास्कर और फहाद अहमद नजर आ रहे हैं। शो 2 अगस्त से कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है।

 

Tags: Hina Khan , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD