Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बाढ़ के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता

चार परिवारों को 4-4 लाख रुपये के चेक सौंपे गए

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/पठानकोट , 04 Sep 2025

Last updated on: Sep 05, 2025, 13:37 IST

हाल ही में आई बाढ़ की प्राकृतिक मार से जहां पंजाब की फसलें प्रभावित हुईं, पशुधन का नुकसान हुआ और लोगों के घर तबाह हुए, वहीं सबसे दुखदायी घटनाओं में कई अनमोल जिंदगियां चली गईं। सरकार हर दुख की घड़ी में इन परिवारों के साथ खड़ी है। यह बात पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज जिला प्रशासनिक परिसर मलिकपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर आदित्य उप्पल, डिप्टी कमिश्नर पठानकोट, अमित मंटू हल्का इंचार्ज सुजानपुर, राकेश मीणा एस.डी.एम. पठानकोट, पवन कुमार जिला राजस्व अधिकारी, विक्रम ए.सी.जी. पठानकोट, संदीप कुमार ब्लॉक प्रधान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि बाढ़ के दौरान हमने बड़ी मार झेली है, लेकिन सबसे दुख की बात यह है कि हमारे जिले के कुछ परिवारों ने अपने परिजनों को खो दिया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पंजाब सरकार इन परिवारों के साथ है।

माननीय मुख्यमंत्री पंजाब स भगवंत सिंह मान की सरकार ने तुरंत पहल करते हुए इन परिवारों के लिए आर्थिक सहायता देने की शुरुआत की है।उन्होंने बताया कि जिले पठानकोट के कुल 8 परिवार हैं, जिनके सदस्य बाढ़ की चपेट में आकर जान गंवा बैठे।उन्होंने कहा कि इनमें से 4 परिवारों गांव अत्तेपुर के युवक जगतार, ढांगू सरां के साहिल, राजपुरा के केसव कुमार और रेसमा के परिजनों को पंजाब सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए।

उन्होंने कहा कि पंजाब में पठानकोट पहला जिला है, जहां से इस योजना की शुरुआत हुई है। इसके लिए जिला प्रशासन का भी धन्यवाद है, जिसने बहुत जल्दी कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश की। बाकी बचे 4 परिवारों के अधूरे दस्तावेज भी जल्द पूरे कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मंत्री ने कहा कि इन परिवारों के लिए हमारी गहरी संवेदना है और प्रार्थना है कि परमात्मा उन्हें इस संकट की घड़ी से उबरने की शक्ति प्रदान करे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD