Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पर्यटन निवेश संवर्धन परिषद की पहली बैठक की अध्यक्षता की

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Raghubir Singh Bali, Prabodh Saxena, Chief Secretary Himachal Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 03 Sep 2025

Last updated on: Sep 04, 2025, 13:43 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पर्यटन क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली परियोजनाओं को सुगम बनाने के लिए हाल ही में गठित पर्यटन निवेश संवर्धन परिषद की आज यहां आयोजित पहली बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सात संबंधित विभागों के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि ऐसे सभी प्रस्तावों पर 30 दिनों के भीतर कार्यवाही की जाए। 

उन्होंने पर्यटन में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए अनुमोदन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पर्यटन प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार है जो हजारों परिवारों को आजीविका के अवसर प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नई परियोजनाओं के लिए अनुमोदन प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाकर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

वर्तमान में विभाग ऑफलाइन काम कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही एक पूर्ण डिजिटल प्रणाली शुरू की जाएगी। उन्होंने निवेशकों के लिए एक सामान्य चेकलिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए, जिसमें देरी और बाधाओं से बचने के लिए सभी प्रश्न केवल एक बार पूछे जा सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपार प्राकृतिक सुंदरता वाला एक निवेश-अनुकूल राज्य है। कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रदेश में निवेश के प्रति रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि सरकार निवेशकों को उनके उद्यम स्थापित करने में हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

एचपीटीडीसी के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली, सलाहकार (अवसंरचना) अनिल कपिल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, निदेशक (पर्यटन) विवेक भाटिया, वन बल प्रमुख (हेड ऑफ फोरेस्ट फोर्स) संजय सूद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Raghubir Singh Bali , Prabodh Saxena , Chief Secretary Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD