Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लहंगे में इतराईं अमायरा दस्तूर, 'राधा गोरी गोरी' भजन के साथ दिखा पारंपरिक अंदाज

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Amyra Dastur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Sep 2025

Last updated on: Sep 03, 2025, 17:58 IST

अमायरा दस्तूर उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो न सिर्फ अपनी खूबसूरती और अदाकारी से लोगों को प्रभावित करती हैं, बल्कि अपने पहनावे और स्टाइल से भी फैशन की दुनिया में एक खास पहचान रखती हैं। उनकी हर पोस्ट, हर लुक और हर वीडियो में आत्मविश्वास साफ झलकता है, जो उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग बनाता है।  

बुधवार को अमायरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जो न सिर्फ उनके लुक को बल्कि उनके अंदाज को भी खूबसूरती से दर्शाता है। वीडियो में अमायरा ने एक बेहद खूबसूरत ग्रीनिश-ग्रे कलर का लहंगा पहना है, जो बारीक कढ़ाई और चमकीले वर्क से सजा हुआ है। 

उनका ब्लाउज डीप नेकलाइन वाला है और उस पर की गई जरी की कढ़ाई देखने लायक है। इस लुक के साथ उन्होंने एक हल्की लेकिन एलीगेंट चोकर ज्वेलरी पहनी है और लंबे झुमकों से इसे पूरा किया है। उनका मेकअप काफी नेचुरल है। बाल खुले और स्ट्रेट हैं, जो इस पूरे ट्रेडिशनल अवतार के साथ बिल्कुल फिट बैठते हैं।

वीडियो में अमायरा कभी बैठकर कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज देती हैं, तो कभी खुशी में घूमती हैं। उनका आत्मविश्वास और खुशी इस वीडियो में साफ नजर आता है। खास बात यह है कि इस वीडियो में अमायरा ने बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर 'राधा गोरी गोरी' भजन का इस्तेमाल किया है।

अमायरा दस्तूर ने महज 16 साल की उम्र में ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा था। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग में किस्मत आजमाई और फिर एक्टिंग की दुनिया में एंट्री की। साल 2013 में उन्होंने फिल्म 'इश्क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ प्रतीक बब्बर नजर आए थे। 

हालांकि, फिल्म को खास सफलता नहीं मिली, लेकिन अमायरा ने हार नहीं मानी। उन्होंने लगातार मेहनत की और धीरे-धीरे फिल्मों की दुनिया में अपनी जगह बनानी शुरू की। 2017 में उन्हें जैकी चेन के साथ 'कुंग फू योगा' में काम करने का मौका मिला, जो उनके करियर के लिए बड़ा अवसर साबित हुआ।

इसके बाद अमायरा ने न सिर्फ हिंदी बल्कि तमिल, तेलुगु और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'मिस्टर एक्स' में भी अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर आ चुकी हैं। वे 'तांडव' और 'मुंबई मेरी जान' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Amyra Dastur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD