Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

हरजोत सिंह बैंस ने बरसते बारिश में प्रभावित लोगों तक पहुँचकर प्रबंधों का लिया जायज़ा

शिक्षा मंत्री ने ज़रूरतमंद लोगों को समय पर सहायता प्रदान करने हेतु बारिश से प्रभावित सतलुज दरिया के नज़दीकी दर्जन से अधिक गाँवों का किया दौरा

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Nangal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नंगल , 02 Sep 2025

Last updated on: Sep 03, 2025, 12:22 IST

लगातार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने के मद्देनजर हुए श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र में बचाव और राहत कार्य सुनिश्चित बनाने के लिये आगे आते हुये पंजाब के शिक्षा एवं सूचना और लोक संपर्क मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज सतलुज दरिया के किनारे स्थित दर्जन से अधिक प्रभावित गाँवों का दौरा किया, ताकि ज़रूरतमंद लोगों को समय पर सहायता यकीनी बनायी जा सके।

भारी बारिश के बावजूद, स. बैंस नाव और मोटरसाइकिल के ज़रिये राहत कैंपों तथा हरसा बेला, भनाम, भलाण, भल्लड़ी, नांगड़ा, बेला रामगढ़ और बेला धियानी सहित विभिन्न गाँवों तक पहुँचे और प्रबंधों का जायज़ा लिया। प्रबंधों का जायज़ा लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों को अपनी ड्यूटी पूरी लगन और ईमानदारी से निभाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जनता के जान-माल की सुरक्षा के प्रति मज़बूत प्रतिबद्धता को दोहराया। स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को चिकित्सीय सहायता, भोजन और रैन बसेरा सहित आवश्यक मदद प्रदान करने के लिए श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र में 30 से अधिक राहत कैंप स्थापित किए गए हैं।

शिक्षा मंत्री ने स्थानीय संगठनों, जिनमें युवा क्लब और महिला मंडल शामिल हैं, से अपील की कि वे राहत कार्यों में ज़िला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने नहर के किनारों का भी जायज़ा लिया और पानी के कटाव से होने वाले संभावित नुकसान को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि राहत केंद्र सक्रिय हैं और सावधानी के तौर पर संवेदनशील क्षेत्रों के निवासियों को सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। स. बैंस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने, अफ़वाहों से बचने और राहत कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने में अधिकारियों का सहयोग करने की अपील भी की। 

उन्होंने कहा कि आपात स्थिति या किसी सहायता के लिए श्री आनंदपुर साहिब के निवासी कंट्रोल रूम नंबर 87279-62441 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Nangal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD