Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

राज्य सरकार किसानों के साथ: कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

Krishan Kumar Bedi, Krishna Kumar Bedi, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नरवाना , 01 Sep 2025

Last updated on: Sep 03, 2025, 12:08 IST

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही बारिश रूपी प्राकृतिक आपदा के दौरान राज्य सरकार पूर्ण रूप से किसानों के साथ खड़ी है। बारिश से प्रदेश के इलाकों में अनेक जगह फसलों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसमें नरवाना विधानसभा क्षेत्र के भी कई गांव प्रभावित है। इस विपरीत स्थिति में किसान को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। बरसाती पानी से होने फसल या पशुधन इत्यादि नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सोमवार को नरवाना के उझाना के बुर्जी नम्बर 85 पर लगे पम्पसेट का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत भी की। उन्होंने धमतान डिस्ट्रीब्यूटरी पर संचालित पम्पसेट का अधिकारियों की टीम के साथ मुआयना किया और जल निकासी के कार्य का जायजा लिया। श्री बेदी ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को पानी निकासी के कार्य को सुचारू रूप से निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री को अधिकारियों ने बताया कि इन पम्पसेटों से प्रति सैकेंड 70 क्यूसेक पानी निकासी हो रही है। इनमें 20-20 क्यूसेक पानी निकासी क्षमता के दो पम्पसेट तथा 10-10 क्यूसेक पानी निकासी क्षमता के तीन सेट सुचारू रूप से संचालित है। इनसे उझाना, नेपेवाला, कोयल, कुराड़, दुब्बल सहित 5 गांवों के खेतों से बरसाती पानी की निकासी की जा रही है।

कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने मौके पर मौजूद उझाना सहित आस-पास के गांवों से आए हुए किसानों से भी बातचीत की और बारिश की वजह से हो रहे फसल नुकसान के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार व प्रशासन किसानों के साथ है। किसान सरकार ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपने प्रभावित रकबा का ब्यौरा अपलोड करें ताकि उनके नुकसान की भरपाई संभव हो सके। उन्होंने किसानों, मजदूरों सहित आमजन से अनुरोध किया कि वे इन विपरीत हालात में संयम व भाईचारा बनाए रखें।

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD