Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

'बागी 4' का 'ये मेरा हुस्न' गाना रिलीज, हरनाज संधू का दिखा ग्लैमरस अंदाज

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Harnaaz Sandhu, Yeh Mera Husn, Baaghi 4
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Sep 2025

Last updated on: Sep 02, 2025, 18:27 IST

टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म 'बागी 4' लगातार चर्चाओं में है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'ये मेरा हुस्न' जारी कर दिया है। यह गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है। एक ओर जहां फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में उत्साह बना हुआ था, वहीं इस गाने ने तो फैंस की बेसब्री को और भी बढ़ा दिया है। 

इस गाने में हरनाज कौर संधू बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं। समंदर किनारे फिल्माए गए इस गाने में हरनाज ने डांस और एक्सप्रेशन्स से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बॉस्को मार्टिस की कोरियोग्राफी ने हरनाज के मूव्स को और भी शानदार बना दिया है। 

मेकर्स को विश्वास है कि पिछले गानों की तरह इसे भी लोग पसंद करेंगे। बोल्ड अवतार में वो खूबसूरत सुनहरे रेत और घाटियों के बीच दिख रही हैं।इस गाने को शिल्पा राव ने गाया है। वहीं संगीत तनिष्क बागची ने तैयार किया है और बोल समीर अंजान ने लिखे हैं।

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की झलक भी दिखाई देती है, जो अपने अंदाज से गाने की एनर्जी को दोगुना कर रहे हैं। टाइगर ने भी इस गाने की छोटी सी क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, "हर धड़कन के साथ जोश बढ़ाएं। 'ये मेरा हुस्न' गाना रिलीज हो गया है।"

'बागी 4' को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और निर्देशन ए. हर्ष का है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ सोनम बाजवा, हरनाज संधू, और संजय दत्त जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म के दो गाने 'गुजारा' और 'अकेली लैला' पहले ही रिलीज कर दिए थे।'बागी 4' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Harnaaz Sandhu , Yeh Mera Husn , Baaghi 4

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD