Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

श्री मुक्तसर साहिब में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सहयोगी पाँच पिस्तौल सहित गिरफ्तार

गिरोह की आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे दोनों गिरफ्तार व्यक्ति : डीजीपी पंजाब गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Sri Mukatsar Sahib Police, Sri Mukatsar Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 02 Sep 2025

Last updated on: Sep 02, 2025, 17:57 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चल रहे अभियान के तहत संगठित अपराध के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सक्रिय सहयोगियों को पाँच अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने मंगलवार को यहां दी।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गुरदीप सिंह निवासी बधनी कला, मोगा और गुरसेवक सिंह उर्फ मोटा निवासी गाँव मानुके संधू, जगराओं, लुधियाना के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में चार .32 बोर की देशी पिस्तौल और एक .30 बोर की देशी पिस्तौल सहित 10 मैगज़ीन शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों व्यक्ति बिश्नोई गिरोह से जुड़े हुए हैं और उसकी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ एवं बरामदगियाँ होने की संभावना है।

श्री मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि विशेष गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआईए मलोट की टीम ने एसपी (डी) श्री मुक्तसर साहिब और डीएसपी (एसडी) लंबी की निगरानी में विशेष नाका लगाया। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को, जिनके पास नीले रंग का किट बैग था, तलाशी के लिए रोका। 

तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने उस बैग से अवैध हथियार बरामद किए। एसएसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी गुरदीप सिंह पहले से हरजोत सिंह उर्फ नीला और जगदीप सिंह उर्फ जग्गा, जो लॉरेंस बिश्नोई के करीबी साथी हैं, के संपर्क में था।

उन्होंने बताया कि नीला के निर्देश पर गुरसेवक और गुरदीप इंदौर गए, जहाँ एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें पाँच पिस्तौल की खेप उपलब्ध कराई। इनमें से दो पिस्तौल आरोपियों को अपने पास रखनी थीं और बाकी तीन नीला को सप्लाई करनी थीं।

उल्लेखनीय है कि हरजोत सिंह उर्फ नीला और जगदीप सिंह उर्फ जग्गा वांछित अपराधी हैं, जिनके खिलाफ क्रमशः 12 और 10 एफआईआर विभिन्न जिलों और राज्यों में दर्ज हैं। इस संबंध में श्री मुक्तसर साहिब के थाना कबरवाला में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 88 दिनांक 01/09/2025 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Sri Mukatsar Sahib Police , Sri Mukatsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD