Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'बागी-4' का नया गाना 'ये मेरा हुस्न' मंगलवार को होगा रिलीज, हरनाज संधू ने दी जानकारी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Harnaaz Sandhu, Baaghi 4
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Sep 2025

Last updated on: Sep 02, 2025, 16:39 IST

मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बागी-4' का नया गाना 'ये मेरा हुस्न' मंगलवार को रिलीज होने के लिए तैयार है। अभिनेत्री हरनाज संधू ने इसकी जानकारी सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दी। यह गाना दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

हरनाज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने की रिकॉर्डिंग का एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो शेयर किया, जिसमें मशहूर संगीतकार तनिष्क बागची और प्रतिभाशाली गायिका शिल्पा राव नजर आ रहे हैं। वीडियो में गाने की रिकॉर्डिंग की झलक दिखाई गई है। 

हरनाज ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, "जब बीट्स और बीच का संगम होता है, तो जादू बनता है। हमारा नया गाना 'ये मेरा हुस्न' मंगलवार सुबह 11:11 बजे रिलीज हो रहा है। साजिद नाडियाडवाला की 'बागी-4' सिनेमाघरों में 5 सितंबर को दस्तक देगी।"

'बागी-4' एक्शन और रोमांच से भरपूर 'बागी' की फ्रेंचाइजी है, जिसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 'ये मेरा हुस्न' की मधुर धुन और आकर्षक बीट्स दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर सकती हैं। 

तनिष्क बागची का संगीत और शिल्पा राव की आवाज इस गाने को और भी खास बनाती है। इससे पहले हरनाज ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट के साथ इसका पोस्टर जारी किया था, जिसमें संजय दत्त, हरनाज संधू, सोनम बाजवा और टाइगर श्रॉफ नजर आ रहे थे। 

अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया, "सबसे खतरनाक और खूनी मोहब्बत की कहानी शुरू होने वाली है। इस दुनिया में, हर आशिक एक विलेन होता है।" फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है, जिसमें टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त का खूंखार अवतार देखने को मिल रहा है। 

फिल्म में टाइगर अपने प्यार की खातिर पूरी दुनिया से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में हरनाज संधू, टाइगर श्रॉफ की प्रेमिका के रोल में दिखाई देंगी। इसी के साथ ही मेकर्स ने फिल्म के दो गाने 'गुजारा' और 'अकेली लैला' रिलीज कर दिए हैं। 

'बागी 4' में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन और धमाकेदार ड्रामा देखने को मिलेगा। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। पहली बार संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ को बड़े पर्दे पर साथ देखा जाएगा।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Harnaaz Sandhu , Baaghi 4

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD