Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सई मांजरेकर ने गणेशोत्सव से जुड़ी मीठी याद की साझा, बताया कैसे मंजीरे के लिए छिड़ती थी घर में जंग

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Saiee Manjrekar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 16:20 IST

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के फैंस की नजर उन सितारों पर होती है जो अपने घर बप्पा को बड़े मान के साथ लाते हैं। किस्से और कहानियां भी खूब मन से सुने और कहे जाते हैं। बप्पा को लेकर अभिनेत्री सई मांजरेकर ने भी ऐसा ही दिलचस्प किस्सा सुनाया। 

सई ने सलमान खान की दबंग-3 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो मशहूर फिल्म निर्देशक और अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी हैं। आईएएनएस को उन्होंने बचपन की प्यारी सी कहानी बताई। कहा, "गणेशोत्सव से जुड़ी बहुत सारी यादें हैं। हमारे घर में 'मंजीरे' थे, मराठी में इसे 'जंजे' कहते हैं।

इसे आरती के दौरान बजाया जाता है। हम 8-9 भाई-बहन थे, लेकिन मंजीरे सिर्फ 5 थे, इसलिए हम हमेशा उनके लिए लड़ते थे। और जिन तीन को यह नहीं मिलता था, उन्हें ताली बजानी पड़ती थी। इसलिए हम खूब लड़ते थे।" सई मांजरेकर ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मैं साल में सबसे अधिक गणेश चतुर्थी के 10 दिनों के लिए उत्साहित रहती हूं, क्योंकि मेरा पूरा परिवार आता है। 

घर में हमेशा लोग होते हैं। हम हंसते हैं, खेलते हैं, और स्वादिष्ट भोजन बनाते हैं। आरती के समय, हम खूब मस्ती करते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि बचपन से लेकर अब तक गणेश चतुर्थी की सारी यादें मुझे बहुत पसंद हैं।" सई मांजरेकर ने इससे पहले एक पोस्ट में कहा था कि उनके पिता हमेशा से उनकी प्रेरणा रहे हैं, लेकिन कभी भी उनका शॉर्टकट नहीं रहे। 

मतलब कभी उन्होंने अपने पिता के नाम का फायदा नहीं उठाया। पहली बार जब सई ने एक्टिंग करने का फैसला किया तब उनके पिता ने एक्ट्रेस को सपोर्ट किया था। साथ ही कहा था कि इसके लिए सई को खुद ही मेहनत करनी होगी और किसी फिल्म के लिए उनकी सिफारिश नहीं करेंगे।

अभिनेत्री हाल ही में तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अर्जुन सन ऑफ वैजयंती’ में नजर आई थीं। प्रदीप चिलुकुरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नंदमुरी कल्याण राम, विजय शांति, सोहेल खान और श्रीकांत जैसे सितारे भी हैं। अभी एक्ट्रेस ने अपनी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Saiee Manjrekar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD