Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एशियन शूटिंग चैंपियनशिप : भारत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 50 गोल्ड जीते

Sports News, Shooting, Shooter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 13:27 IST

कजाकिस्तान के श्यामकेंट में आयोजित 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप का समापन शनिवार को हो गया। 12 दिनों तक चली रोमांचक प्रतियोगिताओं में भारत ने इतिहास रचते हुए अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत कुल 50 गोल्ड मेडल के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा, जो इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार हुआ। 

खासतौर पर सीनियर टीम का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। 15 ओलंपिक इवेंट्स (राइफल, पिस्टल और शॉटगन वर्ग) में भारतीय निशानेबाजों ने 6 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते। इस दौरान भारत केवल चीन (8 स्वर्ण) से पीछे रहा, जबकि मेजबान कजाकिस्तान ने शेष गोल्ड अपने नाम किया। भारत ने चैंपियनशिप में 50 गोल्ड, 26 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल जीते। 21 गोल्ड जीतने वाला मेजबान कजाकिस्तान कुल 70 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि 15 गोल्ड जीतने वाला चीन 37 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

सीनियर वर्ग में मुख्य आकर्षण एलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं की एयर राइफल में एशियन रिकॉर्ड के साथ दूसरा खिताब जीता और अर्जुन बाबूता के साथ मिक्स्ड टीम में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप में भारत को पहला एशियन चैंपियनशिप गोल्ड दिलाया। सिफ्ट कौर ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री-पोजिशन में पहला एशियन खिताब जीता।

इनके अलावा, ऐश्वरी प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की थ्री-पोजिशन स्पर्धा में अपना खिताब बरकरार रखा। भारतीय जूनियर शूटर्स ने भी सभी ओलंपिक इवेंट्स में पूरी तरह से दबदबा बनाकर इस खेल में देश की प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 10 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज जीते। अन्य गोल्ड मेडल युवा प्रतियोगिताओं और टीम स्पर्धाओं के साथ-साथ गैर-ओलंपिक स्पर्धाओं से भी आए। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन अंकुर मित्तल ने पुरुषों के डबल ट्रैप इवेंट में 107 के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड जीता, जबकि रियो ओलंपियन गुरप्रीत सिंह ने पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड पर निशाना साधा।

 

Tags: Sports News , Shooting , Shooter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD