Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चित्रांगदा सिंह : सादगी और ग्लैमर की मिसाल, बॉलीवुड में भीड़ से अलग बनाई पहचान

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Chitrangada Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Aug 2025

Last updated on: Aug 30, 2025, 16:54 IST

हिंदी सिनेमा की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपनी अदाकारी से ज्यादा अपनी शख्सियत और सफर से लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ते हैं। चित्रांगदा सिंह उन्हीं में से एक नाम है। उनकी अदाएं, संवाद अदायगी और सादगी उन्हें बॉलीवुड की भीड़ में अलग पहचान दिलाती है।

30 अगस्त 1976 को राजस्थान के जोधपुर में जन्मीं चित्रांगदा सिंह का बचपन एक अनुशासित माहौल में बीता। उनके पिता निरंजन सिंह भारतीय सेना में अधिकारी थे और भाई दिग्विजय सिंह एक जाने-माने गोल्फ खिलाड़ी बने। बचपन से ही पढ़ाई और कला में रुचि रखने वाली चित्रांगदा ने मेरठ से पढ़ाई करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से होम साइंस में स्नातक किया। 

कम ही लोग जानते हैं कि वह एक प्रशिक्षित कथक नृत्यांगना भी हैं। चित्रांगदा का फिल्मी सफर अचानक शुरू नहीं हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और गुलजार के म्यूजिक वीडियो ‘सनसेट पॉइंट’ ने पहली बार दर्शकों को उनकी ओर आकर्षित किया।

इसके बाद वह आईसीआईसीआई बैंक, अलुक्कास ज्वेलरी और गार्नियर जैसे बड़े ब्रांड्स का चेहरा बनीं, लेकिन उन्हें असली पहचान 2003 में निर्देशक सुधीर मिश्रा की फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से मिली। फिल्म में गीता राव के किरदार को चित्रांगदा ने इस कदर जिया कि आलोचकों ने उन्हें स्मिता पाटिल और शबाना आजमी की श्रेणी की अभिनेत्री करार दिया।

चित्रागंदा की शादी मशहूर गोल्फर ज्योति रंधावा से हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सका और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। उनके बेटे जोरावर रंधावा की परवरिश की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली। 2008 में उन्होंने फिल्म 'सॉरी भाई' से वापसी की।

इसके बाद वह लगातार बेहतरीन भूमिकाओं और चुनिंदा फिल्मों में दिखती रहीं। 'ये साली जिंदगी' (2011) और 'इंकार' (2013) जैसी फिल्मों ने उनके करियर को नया मुकाम दिया। वहीं, 'देशी बॉयज' और 'आई मी और मैं' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने ग्लैमरस और रोमांटिक अंदाज से दर्शकों को आकर्षित किया।

चित्रांगदा ने अपने करियर में अभिनय करने के साथ-साथ आइटम सॉन्ग के जरिए भी पहचान बनाई। फिल्म जोकर का 'काफी जोशिला गाना' और 'गब्बर इज बैक' का 'आओ राजा' उनके करियर के हिट डांस नंबर साबित हुए। 2018 में उन्होंने एक नया मोड़ लिया और निर्माता के तौर पर फिल्म 'सूरमा' बनाई। 

यह फिल्म भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित थी और आलोचकों से खूब सराहना बटोरी। आज चित्रांगदा सिंह सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि स्टाइल आइकन और स्वतंत्र कलाकार के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने यह साबित किया है कि ग्लैमर और गहराई, दोनों को एक साथ जिया जा सकता है। चित्रांगदा की कहानी उन तमाम महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो करियर और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाते हुए अपनी पहचान कायम करना चाहती हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Chitrangada Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD