Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

अंकिता लोखंडे ने शेयर किया अपना फेस्टिव लुक, लाल साड़ी में लग रहीं बेहद खूबसूरत

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Ankita Lokhande
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 29 Aug 2025

Last updated on: Aug 30, 2025, 16:53 IST

लोकप्रिय टेलीविजन सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अब भले ही धारावाहिकों में नजर नहीं आती हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

अंकिता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिसमें वह लाल रंग की टाई एंड डाई साड़ी पहने हुए हैं। पोस्ट में अभिनेत्री का स्टाइलिश लुक और दिलकश अदाएं फैंस को काफी लुभा रही हैं। साड़ी पहनकर अभिनेत्री तस्वीरों में अलग-अलग तरह के पोज देती नजर आ रही हैं। 

कभी वह सोफे पर बैठकर पोज देती हैं, तो कभी बेड पर बैठकर पोज देती दिखाई दे रही हैं। लुक की बात करें तो अभिनेत्री ने लाल रंग की साड़ी के साथ लाल रंग का ब्लाउज कैरी किया है। बालों को उन्होंने कर्ल कर खुला छोड़ा है। अपने लुक को और आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने इयररिंग्स, नेकलेस, लाल रंग की चूड़ी और मांग में सिंदूर लगाया हुआ है। 

अंकिता का लुक देख फैंस उन्हें 'देवदास' की पारो से कंपेयर कर रहे हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "छह गज की लाल साड़ी में लिपटी, माथे पर सिंदूर चमकता हुआ... इस गणेश उत्सव पर शक्ति, प्यार और त्योहार की खुशी महसूस कर रही हूं।"

वर्कफ्रंट की बात करें, तो अंकिता को टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर पहचान मिली। शो में उनका नाम ‘अर्चना’ था और उनके साथ लीड रोल में सुशांत सिंह राजपूत थे। छोटे पर्दे के अलावा, अंकिता 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' (2019), 'बागी 3' (2020), और 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी हैं।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Ankita Lokhande

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD