Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

राकेश गग्गी हत्या मामला: पंजाब पुलिस ने खरड़ से शूटर को किया गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद

जांच के अनुसार यह हत्या गिरोहों के बीच दुश्मनी का नतीजा थी: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Mohali Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 29 Aug 2025

Last updated on: Aug 29, 2025, 18:24 IST

संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गाँव ख्वाजा बसल में राकेश कुमार उर्फ गग्गी की सनसनीखेज हत्या में शामिल मुख्य शूटरों में से एक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक .32 बोर का देसी पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए। यह जानकारी आज यहां पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विपन कुमार निवासी बस्सी मुढ़ा, बागपुर मंदिर, होशियारपुर के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात (राकेश गग्गी हत्या) विदेशी गैंगस्टर लाडी भजल उर्फ कूनर और मोनू गुज्जर (रवि बलाचौरिया गैंग) तथा बब्बी राणा (सोनी खत्तरी गैंग) के बीच चली आ रही गैंग रंजिश का सीधा नतीजा थी। 

उन्होंने बताया कि मृतक राकेश कुमार उर्फ गग्गी के विदेशी गैंगस्टर बब्बी राणा, जो सोनी खत्तरी का साथी है, के साथ नज़दीकी संबंध थे। डीजीपी ने कहा कि इस मामले के अगले-पिछले सभी संबंध स्थापित करने के लिए जांच जारी है। अधिक जानकारी साझा करते हुए, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि भरोसेमंद सूचना पर कार्रवाई करते हुए, डीएसपी एजीटीएफ राजन परविंदर की अगुवाई में एजीटीएफ की पुलिस टीमों ने आरोपी को खरड़ के गाँव खानपुर के पास से गिरफ्तार किया।

एडीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि है। उन्होंने बताया कि राकेश गग्गी की हत्या में शामिल होने के अलावा, उसके खिलाफ पंजाब और हिमाचल प्रदेश में इरादतन कत्ल, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

इस संबंध में, एफआईआर नंबर 326 दिनांक 28/08/2025 को आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एसएएस नगर के थाना सिटी खरड़ में नया मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD