Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

मुझे रेखा जी और 'कैसी पहेली' के फिल्मांकन की जानकारी नहीं थी : सुनिधि चौहान

Sunidhi Chauhan, Music, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Aug 2025

Last updated on: Aug 29, 2025, 13:31 IST

मशहूर फिल्मकार प्रदीप सरकार की फिल्म 'परिणीता' को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मूवी को फिर से री-रिलीज किया गया है। इसका सुपरहिट गाना ‘कैसी पहेली’ गायिका सुनिधि चौहान ने गाया था। इस गाने को वेटरन एक्ट्रेस रेखा पर फिल्माया गया था।

सुनिधि चौहान ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और साथ ही बताया कि उन्हें यह नहीं पता था कि यह गाना रेखा जी पर फिल्माया जाएगा। सुनिधी चौहान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “20 साल बीत जाने के बाद भी इसका जादू बरकरार है। 

संगीत आज भी उतना ही असरदार है और मोहब्बत उतनी ही ताजा लगती है। कलाकारों और निर्माताओं को सलाम क्योंकि यह फिल्म अब अपनी पूरी 8के खूबसूरती में दोबारा पर्दे पर लौट रही है। परिणीता 29 अगस्त को फिर से रिलीज हो रही है।”

सुनिधी चौहान ने बताया कि इस गाने को उन्होंने पहले ही रिकॉर्ड कर लिया था। तब उन्हें नहीं पता था कि इसे रेखा पर फिल्माया जाएगा। सुनिधि कहती हैं, "'कैसी पहेली जिंदगानी' मेरे लिए एक अनोखा और ताजा गीत था। इस गीत में पुराने जमाने का खूबसूरत आकर्षण और कैबरे का जायका था।"

सुनिधि ने आगे कहा, "इस गीत को और भी खास बनाने वाली बात यह थी कि इसे रेखा जी पर फिल्माया गया था- एक आइकॉन, एक लीजेंड, और जिनकी मैं फैन हूं। जब मैंने यह गीत रिकॉर्ड किया, तो मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह इसे पर्दे पर पेश करेंगी, और उन्होंने स्क्रीन पर चार चांद लगा दिए और मेरी आवाज को इतना अच्छा बना दिया। 

उनकी सदाबहार मौजूदगी से मेल खाती मेरी आवाज मेरे लिए सबसे बड़े सम्मान की बात थी। मैं बहुत आभारी हूं कि आज भी यह गीत लोगों के दिलों में जिंदा है।" गीतकार स्वानंद किरकिरे ने इस गाने को लिखा था। संगीतकार शांतनु मोइत्रा ने इसे संगीत में पिरोया था।

 

Tags: Sunidhi Chauhan , Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD