Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जब पानी छीनना था तो सारे कानून ताक पर रख दिए, अब कोई मदद के लिए आगे नहीं आ रहा: बरिंदर गोयल ने केंद्र और पड़ोसी राज्यों को आड़े हाथों लिया

कहा, देश का पेट भरने वाले पंजाब को राहत पैकेज दे केंद्र सरकार

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Narinder Pal Singh Sawna, Amarpreet Kaur Sandhu, DC Fazilka, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फाज़िल्का , 28 Aug 2025

Last updated on: Aug 29, 2025, 11:38 IST

पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज केंद्र सरकार और पड़ोसी राज्यों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुछ महीने पहले जब पंजाब से पानी छीनना था तो केंद्र सरकार सारे नियम-कानून ताक पर रखकर पंजाब का पानी लूटने पर उतारू था, लेकिन अब जब पंजाब को मदद की ज़रूरत है तो कोई भी आगे नहीं आ रहा। आज यहाँ कावांवाली पत्तन पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करते समय पत्रकारों से बातचीत करते हुये कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि देश के लिए अनाज पैदा करने वाले पंजाब में आई बाढ़ की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार का फ़र्ज़ बनता है कि वह बिना माँगे पंजाब को राहत पैकेज दें। 

उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब का पानी इस्तेमाल करते हैं, उन्हें भी इस मुश्किल घड़ी में पंजाब की मदद के लिए आगे आना चाहिए था। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहाड़ों और पंजाब में हुई बारिश के कारण इस बार बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है, लेकिन फिर भी पंजाब सरकार लोगों को तुरंत हर संभव मदद पहुँचा रही है और सभी विभागों की टीमें फील्ड में हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और उनकी कैबिनेट के सभी मंत्री व विधायक लगातार जनता के बीच पहुँच रहे हैं और राहत कार्यों को लोगों तक पहुँचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तो अपना हेलीकॉप्टर भी राहत कार्यों के लिए लगा दिया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान पहले ही विशेष गिरदावरी के आदेश दे चुके हैं और हुए नुकसान की भरपाई मुआवज़ा देकर की जाएगी। उन्होंने कहा कि राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं और प्रभावित लोगों को पानी वाले इलाकों से निकालकर राहत शिविरों में भेजा जा रहा है, जहाँ लोगों को खाने-पीने और रहने की सारी सुविधा पंजाब सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। 

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित गाँवों में हरे चारे और भूसे की कमी को देखते हुए पूरे पंजाब के लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि एनडीआरएफ की टीमों के अलावा सेना भी ज़िला प्रशासन की मदद कर रही है और आज भी 100 से अधिक लोगों को किश्तियों के माध्यम से बाहर निकाला गया है।

ज़िले में सात राहत शिविर चल रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल बाँधों में पानी की आमद में कमी आई है, जो राहत की खबर है। गौरतलब है कि पाँच दिनों में कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल का यह फाज़िल्का ज़िले का दूसरा दौरा है और वे ख़ुद ज़मीनी स्तर पर पहुँचकर राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

इस अवसर पर फाज़िल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना, डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू और एसएसपी गुरमीत सिंह ने उन्हें स्थानीय हालातों से अवगत कराया और ज़िले में चलाए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम वीरपाल कौर, सहायक आयुक्त जनरल अमनदीप सिंह मावी और जल संसाधन विभाग के कार्यकारी इंजीनियर आलोक चौधरी भी मौजूद थे।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Narinder Pal Singh Sawna , Amarpreet Kaur Sandhu , DC Fazilka , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD