Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार के प्रयासों से 5290 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकाला गया

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर हर मंत्री और विधायक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्राउंड ज़ीरो पर डटे

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Fauja Singh Sarari, Ranbir Singh Bhullar, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोज़पुर , 28 Aug 2025

Last updated on: Aug 29, 2025, 10:51 IST

हिमाचल में हुई भारी बारिश और बादल फटने तथा पंजाब में हुई तेज़ बरसात के कारण आई बाढ़ से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की ओर से युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों और स्थानीय विधायकों ने स्वयं ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर राहत कार्यों का जायज़ा लिया। 

पंजाब सरकार के प्रयासों से 5290 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकाला गया, जिनमें गुरदासपुर में 2000, अमृतसर में 710, फिरोज़पुर में 2000, कपूरथला में 480 और फाज़िल्का में 100 लोगों को रेस्क्यू किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज राज्य के कैबिनेट मंत्रियों ने विभिन्न ज़िलों में जाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया गया।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज ज़िला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स संगरूर में बाढ़ राहत कार्यों का जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा गाँव सतोझ हरआओ, डस्का और संगतपुरा में बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए टीमों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान संबंधी विशेष गिरदावरी करवा कर पीड़ितों को मुआवज़ा दिया जाएगा।

फिरोज़पुर ज़िले में 65 गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं। ज़िला प्रशासन की ओर से करीब 13 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं। अब तक 2000 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को रेस्क्यू किया गया है। पंजाब सरकार द्वारा किये गये राहत कार्यों का जायज़ा लेने के लिए जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने सरकारी स्कूल बारीके में बनाए गए राहत कैंप का दौरा किया। 

इसके अलावा उन्होंने फाज़िल्का ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया। कावांवाली पत्तन में 24 गाँवों के लिए 7 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं, जहाँ लोगों को पैक्ड फूड, सूखा राशन और पशुओं के लिए चारा वितरित किया गया और इस इलाके में अब तक एनडीआरएफ की टीमों द्वारा 100 लोगों को बाहर निकाला गया है। इसी तरह कपूरथला ज़िले में अब तक कुल 480 परिवारों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें सुल्तानपुर लोधी में 200 परिवार, भुलत्थ में 180 परिवार और कपूरथला में 100 परिवार शामिल हैं।

इसी तरह पंजाब के राजस्व और पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने लुधियाना ज़िले की ससराली कॉलोनी में बाढ़ राहत कार्यों का जायज़ा लिया। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने ब्यास क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण किया।

कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों बाउपुर और अन्य नज़दीकी गाँवों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की। ज़िला प्रशासन गुरदासपुर की ओर से डेरा बाबा नानक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन की मदद से राहत सामग्री पहुँचाई गई।

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने ज़िला तरनतारन के पट्टी क्षेत्र के गाँव घड़ुंम, कुत्तीवाला, सबरां, जलोके, कोटबुड़्ढा, भाउवाला, राधलके और मुट्ठियावाला का दौरा किया। उन्होंने मोटर बोट से ज़रूरतमंद लोगों को राशन, पशुओं के लिए चारा पहुँचाने और पानी में फँसे लोगों को रेस्क्यू करने की अगुवाई की।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Fauja Singh Sarari , Ranbir Singh Bhullar , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD