Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

पंजाब सरकार ने जलवायु अनुकूल और टिकाऊ बागवानी पर टेक्नोलॉजी एक्सचेंज वर्कशॉप की मेज़बानी की

जेआईसीए प्रतिनिधिमंडल ने बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत से पीसीआरईएसएचपी के अंतर्गत सहयोग पर की चर्चा

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Bal Mukand Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Aug 2025

Last updated on: Aug 28, 2025, 13:42 IST

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। इसी दिशा में, पंजाब और जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) ने संयुक्त रूप से “पंजाब में जलवायु अनुकूल और पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ बागवानी (पीसीआरईएसएचपी) को बढ़ावा देने” विषय पर भागीदारों के साथ नई तकनीक के आदान-प्रदान पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया। 

यह कार्यक्रम कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) परिसर, सेक्टर-31, चंडीगढ़ में हुआ। इस अवसर पर बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जेआईसीए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया, जिसमें फर्स्ट सेक्रेटरी (खाद्य एवं कृषि) श्री हेयासे ताकेहीको, जेआईसीए इंडिया के वरिष्ठ प्रतिनिधि श्री ईजी वाकामात्सु, सर्वे टीम लीडर श्री शिनोहारा टोगो और विकास विशेषज्ञ श्रीमती निष्ठा  वेंगुर्लेकर शामिल थे। 

सीआईआई चंडीगढ़ के चेयरपर्सन श्री अमित जैन भी उपस्थित रहे। मंत्री ने तकनीक हस्तांतरण और नवीन अभ्यासों के माध्यम से पंजाब की बागवानी को और सशक्त बनाने में सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। 30 सदस्यीय जेआईसीए दल ने मंत्री श्री मोहिंदर भगत से मुलाकात कर “पंजाब फसली अवशेष प्रबंधन और टिकाऊ बागवानी परियोजना (पीसीआरईएसएचपी)” के अंतर्गत साझेदारी पर चर्चा की। 

इसमें फसली विविधता, टिकाऊ संसाधन प्रबंधन और किसानों के हित में उन्नत तकनीक के उपयोग पर विचार-विमर्श हुआ। श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब की बागवानी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रही है और सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक तथा अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञता प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। 

उन्होंने कहा, “जेआईसीए के सहयोग से पंजाब का लक्ष्य फसली विविधता को प्रोत्साहित करना, लागत कम करना और किसानों की आय बढ़ाना है।”फर्स्ट सेक्रेटरी श्री हेयासे ताकेहीको ने कहा कि पंजाब की बागवानी में अपार संभावनाएं हैं और जापान किसानों को लाभान्वित करने हेतु तकनीक, प्रशिक्षण और टिकाऊ पद्धतियों से सहयोग देगा।

वर्कशॉप के दौरान कई सत्र आयोजित हुए जिनमें नियंत्रित वातावरण बागवानी, कृषि-तकनीक आधारित समाधान, कम-कार्बन बागवानी तथा भारत-जापान के बीच अकादमिक सहयोग जैसे विषय शामिल थे। इन सत्रों ने विशेषज्ञों को प्रस्तुति, संवाद और विचार-विमर्श का मंच प्रदान किया। इस आयोजन में जापान और भारत की कई कंपनियां, शोध संस्थान और विश्वविद्यालय भी शामिल हुए, जिनका लक्ष्य पंजाब में टिकाऊ और जलवायु अनुकूल बागवानी को आगे बढ़ाना है। 

इससे पहले, पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन श्री बाल मुकुंद शर्मा और पंजाब की बागवानी निदेशक श्रीमती शैलेन्द्र कौर ने किसानों को दी जा रही तकनीकी मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता और टिकाऊ बागवानी संबंधी पहलों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन पंजाब-जापान सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ, जिससे राज्य में टिकाऊ और किसान-केंद्रित विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर पनसीड के चेयरमैन श्री मोहिंदर सिंह सिद्धू, बागवानी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक और विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Bal Mukand Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD