Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

द ग्रेट खली : कभी जूते खरीदने को नहीं थे पैसे, नंगे पांव सिर्फ 5 रुपये के लिए करनी पड़ी मजदूरी

Sports News, Wreslting, Wreslter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Aug 2025

Last updated on: Aug 27, 2025, 13:31 IST

दलीप सिंह राणा उर्फ 'द ग्रेट खली' भारतीय पहलवान और डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार हैं। अपने विशाल कद और ताकत के लिए मशहूर खली ऐसे पहले भारतीय थे, जिन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतकर भारत को गौरवान्वित किया।  27 अगस्त 1972 को हिमाचल में जन्मे दलीप सिंह राणा का बचपन काफी गरीबी में गुजरा। 

परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि उन्हें पढ़ाया जा सके। फीस न भरने के चलते उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया। उसी वक्त दलीप सिंह फैसला कर चुके थे कि वह एक दिन इतना पैसा कमाएंगे कि किसी से आर्थिक मदद न मांगनी पड़े। उस दौर में खली के लिए आगे की पढ़ाई जारी रखना नामुमकिन था। 

उन्हें मजबूरन घर का खर्च चलाने के लिए अपने भाइयों की तरह मजदूरी करनी पड़ती। आलम ये था कि उनके पास पहनने के लिए जूते तक नहीं होते थे। नंगे पांव ही खली मजदूरी करते। महज 8 साल की उम्र में खली पांच रुपये कमाने के लिए दिनभर पसीना बहाते।

कुछ वर्षों बाद खली ने शिमला में एक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी शुरू कर दी। पंजाब के एक पुलिस अधिकारी की नजर 7 फीट 1 इंच लंबे खली पर पड़ी, तो वह उनकी कद-काठी से काफी प्रभावित हो गए। साल 1993 में पंजाब पुलिस में खली को शामिल कर लिया गया।

सरकारी नौकरी के बाद अब खली को रुपयों के लिए मोहताज नहीं रहना पड़ता था। पुलिस फोर्स में रहते खली ने बॉडी बिल्डिंग शुरू कर दी और जल्द ही उन्हें अमेरिका बुला लिया गया। द ग्रेट खली साल 2006 में डब्ल्यूडब्ल्यूई से जुड़े। विशालकाय खली महज एक साल में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन चुके थे। 

डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास में वह इस टाइटल को जीतने वाले पहले भारतीय थे। डब्ल्यूडब्ल्यूई में खली ने जॉन सीना, अंडरटेकर, ट्रिपल एच, बिग शो और बटिस्टा जैसे खिलाड़ियों को चुनौती दी। रेसलमेनिया और समरस्लैम इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया। 

साल 2014 तक डब्ल्यूडब्ल्यूई से जुड़े रहने के बाद खली को रिलीज कर दिया गया। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके द ग्रेट खली रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 के फाइनलिस्ट रह चुके हैं।

 

Tags: Sports News , Wreslting , Wreslter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD