Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

बंगला साहिब से इंडिया गेट तक... जान्हवी कपूर ने दिखाई दिल्ली टूर की झलक

Sidharth Malhotra, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Janhvi Kapoor
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 24 Aug 2025

Last updated on: Aug 25, 2025, 14:32 IST

बॉलीवुड की चमक-धमक अब सिर्फ बड़े पर्दे तक ही नहीं रह गई है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब दिखाई देती है। जब कोई नई फिल्म आने वाली होती है, तो सितारे जगह-जगह जाकर उसका प्रमोशन करते हैं। इस कड़ी में हाल ही में जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आने वाली फिल्म 'परम सुंदरी' के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे। 

अभिनेत्री ने इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में दिल्ली टूर की कई झलकियां दिखाई हैं। पहली तस्वीर में वो और सिद्धार्थ दोनों बंगला साहिब गुरुद्वारा में नजर आ रहे हैं।

दोनों ने वहां मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने एक बेहद खूबसूरत और ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था। उन्होंने फूलों के डिजाइन वाली हाफ साड़ी स्टाइल लहंगा पहना हुआ था, जिसमें ऊपर का हिस्सा सिंपल रखा गया था और नीचे स्कर्ट में रंग-बिरंगे फूलों और पत्तियों का डिजाइन बना था। 

लहंगे पर हल्का-हल्का सीक्वेंस वर्क भी था, जो उसे और भी चमकदार बना रहा था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा और मिरर वर्क वाला स्ट्रैप स्लीव्स ब्लाउज पहना था। सिद्धार्थ मल्होत्रा इस मौके पर येलो शर्ट और ब्लू जीन्स में नजर आए। उनका यह लुक एकदम सादा सा था।

दूसरी तस्वीर में दोनों सितारे दिल्ली के कनॉट प्लेस पहुंचे, जहां उन्होंने हाथ हिलाकर अपने चाहने वालों का अभिवादन किया। फैंस की भीड़ ने जोरदार स्वागत किया और कई लोगों ने दोनों की एक झलक पाने के लिए मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद एक तस्वीर में जान्हवी इंडिया गेट के सामने कॉटन कैंडी खाती नजर आईं। 

इसके बाद इंस्टाग्राम पोस्ट में एक वीडियो भी है, जिसमें दोनों स्टार फिल्म के गाने 'लाल कलर की साड़ी' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने डांस मूव्स से फैंस का खूब मनोरंजन किया। जान्हवी ने इस पोस्ट के कैप्शन में हार्ट इमोजी के साथ दिल्ली लिखा और साथ ही यह भी बताया कि उनकी फिल्म 'परम सुंदरी' 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

 

Tags: Sidharth Malhotra , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Janhvi Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD