Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जब चेतेश्वर पुजारा की मैराथन पारी ने तोड़ दिया था राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Cheteshwar Pujara, Cheteshwar Pujara Retirement
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Aug 2025

Last updated on: Aug 25, 2025, 14:24 IST

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजी की एक दशक से अधिक समय तक मजबूत ताकत रहे चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। टी20 के दौर में चेतेश्वर पुजारा एक ऐसे खिलाड़ी का रूप में सामने आए, जिनका समर्पण क्रिकेट के सबसे मुश्किल फॉर्मेट में टेस्ट क्रिकेट के लिए था। 

पुजारा के नाम एक ऐसा भी रिकॉर्ड है, जिसमें वह राहुल द्रविड़ से भी आगे निकल गए। टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज से उम्मीद की जाती है कि वह क्रिकेट पर अधिक से अधिक समय बिताएगा। इससे टीम को मजबूती मिलती है। राहुल द्रविड़ एक ऐसे बल्लेबाज थे, जो पिच पर ज्यादा समय बिताने और ज्यादा गेंद खेलने के लिए मशहूर थे। 

राहुल द्रविड़ ने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 495 गेंद खेली थी। यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड था। चेतेश्वर पुजारा ने 2017 में इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पुजारा ने 2017 में रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 525 गेंद का सामना किया था। 

इस पारी में उन्होंने 202 रन बनाए थे। मैच ड्रॉ रहा था और पुजारा प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। पुजारा के नाम साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड में मिली सर्वाधिक जीत (11 बार) का हिस्सा बनने का रिकॉर्ड है। दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह (10 बार) हैं।

पुजारा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 18 दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है।2010 से 2023 के बीच पुजारा ने 103 टेस्ट की 176 पारी में 43.37 की औसत से 7,195 रन बनाए। इस दौरान 19 शतक, जिसमें 3 दोहरे शतक थे और 35 अर्धशतक लगाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 206 था।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 'एक्स' पर एक पुजारा की एक बेजोड़ पारी  वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "भारतीय क्रिकेट के सबसे दृढ़ और प्रशंसित टेस्ट विशेषज्ञों में से एक, चेतेश्वर पुजारा ने खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी शानदार पारी को फिर से याद करें। 

धन्यवाद पुजारा।" एक और वीडियो पोस्ट में बीसीसीआई ने 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पुजारा के शतक की झलकियों को शेयर किया।  एक पोस्ट में बीसीसीआई ने लिखा, "टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे साहसी और बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक। चेतेश्वर पुजारा को शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई और आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं!"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Cheteshwar Pujara , Cheteshwar Pujara Retirement

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD