Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. बलबीर सिंह और गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा फ़ाज़िल्का जिले में बाढ़ प्रबंधों की समीक्षा बैठक

राज्य में 323 मेडिकल टीमें, 450 आरआरटी टीमें तैनात – डॉ. बलबीर सिंह

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Gurmeet Singh Khudian, Jagdeep Kamboj Goldy, Narinder Pal Singh Sawna, Amarpreet Kaur Sandhu, DC Fazilka, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़ाज़िल्का , 23 Aug 2025

Last updated on: Aug 25, 2025, 11:24 IST

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और कृषि मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज फ़ाज़िल्का जिला प्रशासनिक परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ राहत प्रबंधों की समीक्षा की। इस अवसर पर मंत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता देने के साथ-साथ इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्य में 323 मोबाइल मेडिकल टीमें, 450 रैपिड रिस्पॉन्स टीमें और 170 एम्बुलेंस सेवाएं बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात की गई हैं। प्रभावित क्षेत्रों के अस्पतालों में विशेष वार्ड बनाए गए हैं और गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित प्रसूति हेतु भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि दवाइयों और डॉक्टरों की कोई कमी नहीं है तथा नए डॉक्टरों की भर्ती भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि फ़ाज़िल्का जिले के 8 गांव प्रभावित हैं। यहाँ 8 मेडिकल टीमें, 3 एम्बुलेंस, जिला अस्पताल में 10 और अबोहर अस्पताल में 5 बिस्तरों का आइसोलेटेड वार्ड स्थापित किया गया है। 

इन गांवों की 10,700 आबादी को साफ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 45 गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें विशेष देखभाल मुहैया करवाई जा रही है तथा अब तक 856 लोगों को दवाइयां दी जा चुकी हैं। फिलहाल इन गांवों में डायरिया या डेंगू का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

कृषि मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि प्रभावित गांवों में लोगों को पशु चारे के साथ कैटल फ़ीड भी दी जाएगी। यहाँ लगभग 6,700 पशु हैं जिनकी देखभाल के लिए पशुपालन विभाग को विशेष निर्देश दिए गए हैं। बैठक में विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना, विधायक जगदीप कम्बोज गोल्डी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सीमा क्षेत्र के ताज़ा हालात रखे। 

पूर्व विधायक अरुण नारंग ने बाग़बानों के नुकसान का मुद्दा उठाते हुए उन्हें भी मुआवज़ा देने की मांग की। इस अवसर पर उपायुक्त अमरप्रीत कौर संधू, एसएसपी गुरमीत सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनदीप कौर, अतिरिक्त उपायुक्त विकास सुभाष चंदर, एसडीएम वीरपाल कौर, सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार, डीएमसी डॉ. एरिक और मुख्य कृषि अधिकारी रजिंदर कम्बोज भी उपस्थित रहे।

बाद में स्वास्थ्य मंत्री ने फ़ाज़िल्का सिविल अस्पताल का दौरा कर बाढ़ प्रभावितों के लिए बनाए गए विशेष वार्ड तथा डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Gurmeet Singh Khudian , Jagdeep Kamboj Goldy , Narinder Pal Singh Sawna , Amarpreet Kaur Sandhu , DC Fazilka , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD