पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित राज्यभर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज वन विभाग की ओर से गांव बल्लुआणा में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हल्का बल्लुआणा के विधायक श्री अमनदीप सिंह गोलडी मुसाफ़िर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विधायक श्री गोलडी ने इस मौके पर कहा कि सरकार द्वारा गुरु साहिब के शहीदी दिवस की स्मृति में जगह-जगह बगीचीआँ स्थापित की जा रही हैं ताकि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके और राज्य में हरित क्षेत्र का विस्तार हो। उन्होंने ढाणी ठाकुर सिंह में आयोजित इस समारोह में 1000 से अधिक पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत की। साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि गुरु साहिबान द्वारा दिए गए पर्यावरण संरक्षण के संदेश को अपने जीवन में अपनाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएँ।
इस मौके पर गांव बल्लुआणा के सरपंच श्री भजन लाल, ढाणी ठाकुर सिंह के सरपंच श्री सोना सिंह, प्रो. दविंदर सिंह, वन मंडल अधिकारी (श्री मुक्तसर साहिब) श्री अमृतपाल सिंह, वन रेंजर (अबोहर) श्री अविनाश चंद्र, वन रेंजर श्री मनप्रीत सिंह तथा विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री बलविंदर सिंह, श्री महिंदर सिंह, श्री पृथ्वी राज, श्री हेमंत मल्लि, श्री रूपास सिंह, श्री मनप्रीत सिंह, श्री जगदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित रहे।