Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

खन्ना के गांव मानूपुर के शहीद प्रीतपाल सिंह के माता पिता को दो करोड़ की राशि व गैस एजेंसी दे सरकार : वीरेश शांडिल्य

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य पूर्व मंत्री डॉ. हरबंस लाल व पंजाब प्रदेशाध्यक्ष गुरशरण सिंह बिट्टू के साथ जम्मू कश्मीर के शहीद प्रीतपाल सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 22 Aug 2025

Last updated on: Aug 23, 2025, 13:10 IST

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य आज खन्ना के गांव मानूपुर के शहीद सैनिक प्रीतपाल सिंह के निवास पर पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सलाम किया। इस मौके पर पंजाब के तीन बार के कैबिनेट मंत्री डॉ. हरबंस लाल, एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया पंजाब के प्रधान गुरशरण सिंह बिट्टू, एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र पाल केके, एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के चंडीगढ़ के प्रभारी गोल्डी पाहवा सहित फ्रंट के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

जम्मू कश्मीर के कुलगाम के अखल जंगल में पाकिस्तानी आतंकवादियों को मौत के घाट उतार 28 वर्षीय प्रीतपाल सिंह के पिता हरबंस सिंह, माता कुलदीप कौर, पत्नी मनप्रीत कौर व शहीद के भाई हरप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह को सांत्वना दी और शहीद की पत्नी को सिर पर हाथ रखकर हौंसला दिया। 

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी। वीरेश शांडिल्य ने माता कुलदीप कौर को कहा कि जिस तिरंगे के लिए भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, उधम सिंह, करतार सराबा, खुदीराम बोस जैसे शूरवीरों ने फांसी के फंदे को चूमा उसी तिरंगे में लिपटकर माता कुलदीप कौर के बेटे प्रीतपाल का पार्थिव शरीर खन्ना के मानूपुर में आया और ऐसी माता पिता को नमन जिनकी औलाद देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। 

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने जहां केंद्र में मोदी सरकार से मांग की है कि जम्मू कश्मीर में शहीद होने वाले जवानों को कारगिल की तरह सुविधाएं दी जाएं और वहां शहीद होने वालों को गैस एजेंसी पेट्रोल पंप, आश्रित को नौकरी, बच्चों की शिक्षा मुफ्त व माता पिता को अलग से आर्थिक मदद व शहीद की पेंशन में उनको हक दिया जाए। 

वीरेश शांडिल्य ने मांग की है कि 28 वर्षीय शहीद प्रीतपाल के पिता हरबंस सिंह व माता कुलदीप कौर को गैस एजेंसी या पेट्रोल पंप दिया जाए और शहीद के एक भाई को सरकारी नौकरी शिक्षा के मुताबिक दी जाए और भगवंत मान सरकार दो करोड़ की राशि शहीद के माता पिता व उसकी पत्नी को तीन हिस्सों में बांट दें ताकि शहीद के परिजनों का बुढ़ापा परेशानी में न कटे। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उनका संगठन एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया पिछले तीस साल से आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है और आज से 23 साल पहले पाकिस्तान को ललकारते हुए एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया ने उनके नेतृत्व में दिल्ली से जम्मू कश्मीर तक आतंकवाद विरोधी रथ यात्रा निकाली थी और उन्हें मौत के घाट उतारने के लिए पाकिस्तानी आतंकी संगठन खालिस्तानी व बब्बर खालसा के आतंकवादी प्रयास कर रहे हैं और वह चाहते हैं कि उनकी जान देश के काम आए। 

वीरेश शांडिल्य ने शहीद प्रीतपाल के निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अब समय आ गया है पाकिस्तान से आर पार लड़ने का, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वैसे तो पहलगांव की घटना के बाद मोदी सरकार को पाकिस्तान पर हमला बोल देना चाहिए था उन्होनें कहा कि पाकिस्तानी रूपी सांप को जितना मर्जी दूध पिला लो वह डंसने से बाज नहीं आता यह वही पाकिस्तान है जब भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारत पाक संबंध मजबूत करने केलिए बस लेकर गए और पाकिस्तान ने अपनी औकात दिखाई और साबित किया कि वह पीठ में छूरा घोंपने से नहीं हट सकता और कारगिल का युद्ध दिया और लगातार पाकिस्तान हमारे जवानों को शहीद कर रहा है। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब पाकिस्तान का नक्शा विश्व के मानचित्र से मिटाकर अपने शहीदों का बदला लें और यही नहीं 26/11 जैसे मुंबई हमले के मास्टर माइंड आतंकवादी हाफिज सयैद को मौत के घाट उतार उसके शव को 26/11 स्मारक के बाहर जलाया जाए। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि हिन्दुस्तान को उम्मीद थी कि पहलगांव आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को मोदी बर्बाद कर देंगे लेकिन यह कदम क्यों रूका? समझ से बाहर है। वीरेश शांडिल्य ने दावा किया कि पाकिस्तान सिर्फबंब और गोली की भाषा जानता है इसलिए पाकिस्तान पर हमला बोला जाए।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD