Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

यशराज फिल्म्स की खोज थीं गौहर खान और वाणी कपूर, ऐसे शुरू हुआ फिल्मी सफर

Vaani Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Gauhar Khan
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Aug 2025

Last updated on: Aug 23, 2025, 10:58 IST

भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित प्रोडक्शन कंपनियों में से एक 'यशराज फिल्म्स' (वाईआरएफ) ने कई प्रतिभाशाली कलाकारों को बॉलीवुड में लॉन्च किया है। उनमें गौहर खान और वाणी कपूर भी शामिल हैं, जिनकी प्रतिभा को वाईआरएफ ने ही तराशने का काम किया। 

गौहर ने 2009 में वाईआरएफ की फिल्म 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, जबकि वाणी कपूर ने 2013 में 'शुद्ध देसी रोमांस' के साथ डेब्यू किया। हालांकि, बाद में वे दोनों वाईआरएफ की कई अन्य फिल्मों में भी नजर आईं।

दोनों अभिनेत्रियों का वाईआरएफ के साथ कनेक्शन उनकी करियर के लिए महत्वपूर्ण रहा है, जिसने उन्हें बॉलीवुड में एक मजबूत पहचान दिलाई।23 अगस्त 1983 को महाराष्ट्र के पुणे में एक मुस्लिम परिवार में जन्मीं गौहर खान पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं और उनकी बड़ी बहन निगार खान भी एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। 

गौहर ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और 2002 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जहां उन्हें 'मिस टैलेंटेड' का खिताब मिला। गौहर ने मनीष मल्होत्रा, रितु कुमार और नीता लुल्ला जैसे मशहूर डिजाइनरों के लिए मॉडलिंग की। मॉडलिंग में मिली कामयाबी से उनका फिल्मी करियर भी परवान चढ़ा। 

गौहर ने 2009 में यश राज फिल्म्स की 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके अलावा, 2010 में गौहर खान ने एकता कपूर की फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में एक आइटम नंबर 'पर्दा' में भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। 

साथ ही वाईआरएफ की फिल्म 'इशकजादे' (2012) में भी अहम भूमिका निभाई। 'इशकजादे' में उनके आइटम नंबर 'झल्ला वल्ला' और 'छोकरा जवां' को खूब सराहा गया।गौहर ने 2013 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' में हिस्सा लिया और विजेता बनीं, जिससे उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ। 

इसके अलावा, वह 'झलक दिखला जा' और 'तांडव' (2021) जैसे टीवी शोज में भी नजर आईं। गौहर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह 'बिग बॉस 7' के सह-प्रतियोगी कुशाल टंडन के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। 

गौहर ने 25 दिसंबर 2020 को जैद दरबार से शादी की। 10 मई 2023 को उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।वहीं, 23 अगस्त 1988 को दिल्ली के एक पंजाबी हिंदू परिवार में पैदा हुईं वाणी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और फिर यश राज फिल्म्स के साथ बतौर सहायक काम किया। 

2013 में उनकी पहली फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' रिलीज हुई, जिसमें उनके अभिनय को सराहा गया। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।वाणी ने 'बेफिक्रे' (2016), 'वॉर' (2019), 'चंडीगढ़ करे आशिकी' (2021) और 'रेड 2' (2025) जैसी फिल्मों में काम किया। 

'चंडीगढ़ करे आशिकी' में उनके ट्रांसजेंडर किरदार को खूब प्रशंसा मिली। उसी साल, उन्होंने 'बेल बॉटम' में अक्षय कुमार के साथ काम किया, लेकिन यह फिल्म व्यावसायिक रूप से असफल रही। 2022 में उनकी फिल्म 'शमशेरा' रिलीज हुई, लेकिन यह भी असफल रही। 

2024 में वह 'खेल खेल में' में नजर आईं, जो एक इटैलियन फिल्म का रीमेक थी। 2025 में वह 'रेड 2' में अजय देवगन के साथ दिखीं, जो उनकी पहली व्यावसायिक सफलता थी। वह नेटफ्लिक्स की थ्रिलर सीरीज 'मंडला मर्डर्स' में भी नजर आईं, जिसमें उन्होंने एक अधिकारी की भूमिका निभाई है।

उनके किरदार को काफी सराहा गया है। वाणी कपूर और गौहर खान ने अपने करियर में उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन उनकी प्रतिभा और मेहनत ने उन्हें बॉलीवुड में एक उभरती हुई अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है।

 

Tags: Vaani Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Gauhar Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD