Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

दिल टूटे हुए आशिक के रोल में नजर आए हर्षवर्धन राणे, 'एक दीवाने की दीवानियत' का टीजर रिलीज

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Harshvardhan Rane, Sonam Bajwa, Ek Deewane Ki Deewaniyat, Ek Deewane Ki Deewaniyat Teaser
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Aug 2025

Last updated on: Aug 22, 2025, 17:07 IST

बॉलीवुड स्टार हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की आने वाली फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का टीजर जारी हो गया है। इसका फर्स्ट लुक गुरुवार को मेकर्स ने सबके साथ साझा किया था, तभी से ही इसके टीजर का इंतजार दर्शकों को था। टीजर में प्यार, नफरत और दिल टूटे आशिक की संवेदनाओं को दिखाया गया है। 

इसकी शुरुआत होती है एक शायरी से, “तेरे लिए मेरा प्यार तेरा भी मोहताज नहीं, ये मरते दम तक रहेगा, सिर्फ आज नहीं।” ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के टीजर में दिख रहा है कि हर्षवर्धन और सोनम दो लवर्स हैं जो शादी करने वाले होते हैं, लेकिन बाद में एक दूसरे से नफरत करने लगते हैं। टीजर में प्यार, धोखा और सस्पेंस दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हर्षवर्धन ने इसे शेयर करते हुए लिखा, "अब देखेगा जमाना प्यार, दर्द और नफरत, अब देखेगा जमाना एक दीवाने की दीवानियत। टीजर रिलीज हो गया है, लिंक बायो में है। एक दीवाने की दीवानियत इस दीपावली 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी।"

यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें प्यार, जुनून और दिल टूटने की एक भावुक कहानी होगी। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। इसके सह-निर्माता राघव शर्मा हैं। पहले इस फिल्म को 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाना था, मगर बाद में इसे आगे खिसका दिया गया।

अब ये 21 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण अंशुल गर्ग ने अपने बैनर देसी म्यूजिक फैक्टरी के तले किया है। इस फिल्म को मुश्ताक शेख और मिलाप जावेरी ने मिलकर लिखा है। मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित, इस परियोजना के सह-निर्माता राघव शर्मा हैं। 

यह आगामी फिल्म हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी है। कुछ दिनों पहले जारी हुए इसके फर्स्ट लुक पोस्टर में हर्षवर्धन और सोनम बाजवा की केमिस्ट्री साफ-साफ दिख रही थी। यह पहली बार है जब ये दोनों स्टार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।

फिल्म के बारे में बात करते हुए मिलाप ने एक इंटरव्यू में कहा था, "यह असल में एक भावुक प्रेम कहानी है। हर्षवर्धन और सोनम की केमिस्ट्री कमाल की है, और मैं इस दीपावली दर्शकों को इसे देखने के लिए बेताब हूं।"

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Harshvardhan Rane , Sonam Bajwa , Ek Deewane Ki Deewaniyat , Ek Deewane Ki Deewaniyat Teaser

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD