Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पल्लवी जोशी ने कोलकाता में 'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर रिलीज पर रोक के लिए टीएमसी को ठहराया जिम्मेदार

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Pallavi Joshi, The Bengal Files
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Aug 2025

Last updated on: Aug 22, 2025, 12:55 IST

कोलकाता में फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर रिलीज होना था, मगर प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी और इसे रिलीज नहीं होने दिया। तब इसे लेकर फिल्म के निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री की पुलिस से बहस भी हुई थी। फिल्म के प्रोड्यूसर ने वहां की राज्य सरकार पर अपनी मनमानी करने के आरोप भी लगाए थे।

इसके साथ ही सवाल किया था कि क्या पश्चिम बंगाल में दूसरा संविधान चलता है? अब फिल्म की निर्माता और अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने भी कोलकाता में फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर लगाई गई रोक पर खुलकर बात की है। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर रोक लगाने और उसके बाद हुए सारे हंगामे के लिए वहां की ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की सत्तारूढ़ सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

पल्लवी ने आईएएनएस को बताया, "यह स्पष्ट रूप से राज्य की सत्ताधारी पार्टी द्वारा किया गया था, और हम इसे बताने में कोई संकोच नहीं कर रहे हैं। हमें पता था कि हमें किसी न किसी तरह का विरोध झेलना पड़ेगा, लेकिन हमें नहीं पता था कि यह इस तरह होगा कि हम अपना ट्रेलर बिल्कुल भी नहीं दिखा पाएंगे। 

16 अगस्त को, जो कि डायरेक्ट एक्शन डे की सालगिरह थी, कोलकाता में अपना ट्रेलर रिलीज करना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था।"उन्होंने यह भी बताया कि अगर इतिहास में कुछ ऐसा घटित हुआ जिसके बारे में लोगों को जानना चाहिए और उसकी कहानी कुछ लोग आगे लाने की कोशिश कर रहे हैं तो सरकार को इन कहानियों को उजागर करने में मदद करनी चाहिए।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "उन्हें हमारा पूरा समर्थन करना चाहिए था। लेकिन मुझे नहीं पता था कि वे हमें ट्रेलर नहीं दिखाने देंगे, जो बहुत दुख की बात थी क्योंकि इससे हमारी पूरी टीम को परेशानी हुई और सभी को थोड़ा बुरा लगा। आखिरकार राज्य की सरकार का यह काम था कि हमलोगों को इसके लिए सहयोग मिलता।"

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने 'द बंगाल फाइल्स' को लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार नजर आएंगे। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Pallavi Joshi , The Bengal Files

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD