Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चुनाव आयोग ने की जनता दल (सेक्युलर) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Gyanesh Kumar, Election Commission of India, ECI, Election Commissioner of India, Dr Sukhbir Singh Sandhu, Dr Vivek Joshi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Aug 2025

Last updated on: Aug 22, 2025, 12:29 IST

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के साथ बैठक का सिलसिला जारी है। इस बीच, चुनाव आयोग ने गुरुवार को जनता दल (सेक्युलर) के प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने आयोग के समक्ष अपने सुझाव पेश किए।

ईसीआई के मुताबिक, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु और डॉ. विवेक जोशी ने गुरुवार को नई दिल्ली में स्थित निर्वाचन सदन में जनता दल (सेक्युलर) के राष्ट्रीय महासचिव केआर शिवकुमार के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। 

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के सामने कुछ सुझाव रखे। दरअसल, यह मुलाकात निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ आयोजित की जा रही नियमित बैठकों का हिस्सा है। इन बैठकों का उद्देश्य रचनात्मक चर्चा के माध्यम से राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय दलों के नेताओं को अपने सुझाव और चिंताएं सीधे आयोग के सामने रखने का अवसर प्रदान करना है।

यह पहल आयोग के उस व्यापक नजरिए का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत सभी हितधारकों के साथ मिलकर चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत करना है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पिछले 150 दिनों में आयोग ने विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की हैं। 

इनमें मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) द्वारा 40 बैठकें, जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) द्वारा 800 बैठकें और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा 3,879 बैठकें शामिल हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय और राज्यीय दलों के नेताओं के साथ 20 से अधिक बैठकें आयोजित की गई हैं।

इससे पहले, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू व डॉ. विवेक जोशी ने बीते मंगलवार को बीजू जनता दल (बीजद) के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। इसके अलावा, ईसीआई ने पिछले छह महीनों में 28 महत्वपूर्ण पहल की हैं।

ईसीआई के अनुसार, इन पहलों में हितधारकों के साथ सहभागिता, निर्वाचन प्रणालियों की स्वच्छता, प्रौद्योगिकी का उपयोग, मतदाता सूचियों की शुद्धता, मतदान में सुगमता और क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है।

 

Tags: Gyanesh Kumar , Election Commission of India , ECI , Election Commissioner of India , Dr Sukhbir Singh Sandhu , Dr Vivek Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD