Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कौन हैं केबीसी 17 के पहले करोड़पति आदित्य कुमार, जानिए कैसे पहुंचे यहां तक

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Kaun Banega Crorepati, KBC, Aditya Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Aug 2025

Last updated on: Aug 21, 2025, 13:51 IST

सोनी टीवी के फेमस शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 17वां सीजन चल रहा है। इस सीजन को भी अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। इस सीजन का पहला करोड़पति भी मिल गया है। यह शख्स कौन हैं और कैसे केबीसी की हॉट सीट तक पहुंचे, इसकी जानकारी सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम चैनल पर शेयर की गई है।

'कौन बनेगा करोड़पति-17' के पहले करोड़पति हैं आदित्य कुमार। वे गुजरात के रहने वाले हैं। इन्होंने इस सीजन में पहली बार एक करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब देकर धनराशि जीती। आदित्य सीआईएसएफ में डिप्टी कमांडेंट हैं। अभी वे यूटीपीएस उकाई गुजरात में पोस्टेड हैं, यह एक थर्मल पावर प्लांट है।

आदित्य कुमार ने कहा कि शिक्षा ही है जो बहुत ही महत्वपूर्ण है, जिसकी वजह से वह यहां तक पहुंच पाए। उनका सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने परीक्षा के लिए 10 बाई 10 के कमरे में खुद को झोंक दिया। दोस्तों से बातें छूट गईं। एक साल के लिए खुद को कैद करना पड़ा, तब जाकर उन्हें सफलता हासिल हुई। 

यूपीएससी में ऑल इंडिया में इनकी छठी रैंक आई थी। आदित्य कुमार ने ये भी कहा कि सीआईएसएफ से वे पहले अधिकारी हैं जो इस मंच तक पहुंचे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही वे 1 करोड़ रुपये जीतते हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। उन्हें इस बात का यकीन ही नहीं होता है कि वे एक करोड़ जीत चुके हैं। 

ये बात वे अमिताभ बच्चन से भी शेयर करते हैं। बुधवार रात को प्रसारित होने वाले एपिसोड में आदित्य 7 करोड़ रुपए के सवाल का जवाब देने वाले हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में आदित्य ने कहा, "उनकी मौजूदगी चुंबकीय है, लेकिन जिसने मुझे सबसे अधिक छुआ, वह उनकी विनम्रता थी। 

उन्होंने मुझसे मेरी जिंदगी के बारे में पूछा, कठिन समय में मेरा हौसला बढ़ाया, और इस बात की तारीफ की कि मैं अनुमान नहीं, बल्कि ज्ञान से खेल रहा हूं। सच कहूं तो उनकी प्रशंसा मेरे लिए पैसों से भी बड़ा इनाम थी।"

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Kaun Banega Crorepati , KBC , Aditya Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD