Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 को लगातार तीसरी बार जज करने वाली पहली अभिनेत्री बनी उर्वशी रौतेला

Urvashi Rautela, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Aug 2025

Last updated on: Aug 21, 2025, 12:48 IST

बॉलीवुड की शानदार दिवा और अंतरराष्ट्रीय आइकन उर्वशी रौतेला एक बार फिर इतिहास रचते हुए भारत का परचम विश्व मंच पर ऊँचा कर रही हैं। अभिनेत्री ने अपने शानदार सफर में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि जोड़ी है, क्योंकि वह मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 को लगातार तीसरी बार जज करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन गई हैं। 

ऐसा कारनामा अब तक किसी भी भारतीय सेलिब्रिटी ने हासिल नहीं किया। इस खास अवसर को उर्वशी ने अपने इंडस्ट्री में 10 साल के गोल्डन एनिवर्सरी के रूप में भी सेलिब्रेट किया। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “एकमात्र महिला के रूप में मिस यूनिवर्स का खिताब दो बार जीतने से लेकर मिस यूनिवर्स और मिस यूनिवर्स को आधिकारिक रूप से तीन बार जज करने तक… मेरा सफर भारत के सौंदर्य, शक्ति और गौरव की यात्रा है। 

आज रात, मैं सिर्फ प्रतियोगियों को नहीं देखती, बल्कि अपने प्यारे भारत का भविष्य देखती हूँ।” विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने और देश को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार गर्व महसूस कराने के बाद, उर्वशी का बतौर आधिकारिक जज लौटना उनके अनुभव और विश्वसनीयता को दर्शाता है। 

उन्होंने सिर्फ अपनी स्टार पावर से ज्यूरी को रोशन नहीं किया बल्कि अपनी मेहनत, दृढ़ संकल्प और प्रेरणादायक कहानी से सभी प्रतिभागियों को प्रेरित भी किया। इस ग्लैमरस शाम में अभिनेत्री ने आत्मविश्वास और एलिगेंस के साथ उपस्थिति दर्ज की। यह साबित करते हुए कि वह सिर्फ एक स्टाइल आइकन नहीं बल्कि पूरे देश की युवा महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं।

एक छोटे-से शहर की लड़की के रूप में दो बार मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज जीतने से लेकर उसी मंच पर तीन बार जज की सीट पर बैठने तक, उर्वशी रौतेला यह लगातार साबित कर रही हैं कि बड़े सपने देखने और उन्हें सच करने से कुछ भी असंभव नहीं। भारत की आत्मा अपने दिल में लिए और सम्मान की भावना के साथ, वह हर उस युवा महिला को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं जो खुद पर विश्वास रखती है।

 

Tags: Urvashi Rautela , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD