Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, निर्धारित समय सीमा के भीतर जिला अस्पतालों के मरम्मत एवं रखरखाव कार्य पूरे किए जाएं

हरियाणा के जिला अस्पताल आधुनिक सेवाओं से होंगे युक्त

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Aug 2025

Last updated on: Aug 20, 2025, 16:56 IST

हरियाणा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने आज राज्य में जिला अस्पतालों के अपग्रेडेशन और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

इसके अलावा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक निर्माण (भवन) विभाग के मुख्य अभियंता ने कार्यों की गति और गुणवत्ता की समीक्षा की। इन कार्यों को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा राज्य बजट 2025–26 में की गई घोषणाओं के अनुरूप किया जा रहा है।बैठकों के दौरान, सभी कार्यकारी अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जिला अस्पतालों में मरम्मत और रखरखाव कार्यों को 15 सितंबर, 2025 तक हर हाल में पूरा किया जाए। 

इन कार्यों में सिविल इंजीनियरिंग, विद्युत एवं उद्यान संबंधी सुधार शामिल हैं। राज्य सरकार ने इन विशेष मरम्मत कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के माध्यम से करवाया जा रहा है।सरकार की प्राथमिकता को रेखांकित करते हुए श्री सुधीर राजपाल ने कहा कि आधुनिक, सुरक्षित और नवीनतम तकनीकों से सुसज्जित अस्पताल बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। 

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने से मरीज को मिलने वाली चिकित्सा सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य करने की परिस्थितियां भी बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य अवसंरचना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सभी जिलों में उपलब्ध हो सकें।

 

Tags: Sudhir Rajpal , State Task Force , Additional Chief Secretary Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD