Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों, नागरिकों और संगठनों से की अपील

सटीक, पारदर्शी और सर्वसमावेशी मतदाता सूची बनाने में करें सहयोग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Aug 2025

Last updated on: Aug 20, 2025, 16:55 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, श्री ए. श्रीनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार राज्य की प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 1 अगस्त से 18 अगस्त 2025 तक किया गया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना है।श्री ए. श्रीनिवास ने बताया कि अब तक किसी भी राजनीतिक दल की ओर से प्रारूप सूची पर कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई है।

हालांकि अब तक  मतदाताओं से कुल 45,616 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 1,348 आपत्तियों का निपटारा 7 दिनों के भीतर कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नए मतदाताओं की ओर से 1,52,651 प्रपत्र-6 और घोषणा पत्र आवेदन प्राप्त हुए हैं।आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार दावे और आपत्तियों का निपटारा संबंधित ईआरओ/एईआरओ द्वारा पात्रता दस्तावेजों के सत्यापन के बाद 7 दिन पूरे होने पर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) आदेशों के तहत 1 अगस्त, 2025 को प्रकाशित प्रारूप सूची से किसी भी नाम को बिना जांच-पड़ताल किए और उचित अवसर प्रदान किए बिना, ईआरओ/एईआरओ द्वारा स्पष्ट आदेश पारित किए बिना हटाया नहीं जा सकता।हटाए गए मतदाताओं की सूची, जिनके नाम 1 अगस्त, 2025 की प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों/जिला मजिस्ट्रेटों (जिला-वार) की वेबसाइटों पर तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर ईपीआईसी सर्च मोड में उपलब्ध है। 

प्रभावित व्यक्ति अपनी आधार कार्ड की प्रति संलग्न कर दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों, नागरिकों और संगठनों से इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने और एक ऐसी मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग करने की अपील की है, जो सटीक, पारदर्शी और सर्वसमावेशी हो।

 

Tags: Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , CEO Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD