Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

सरकार के स्वामित्व वाले ब्रांड ’पंजाब मार्ट’ के खाद्य पदार्थों को विश्व स्तर पर उत्साहित करने पर दिया ज़ोर

ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भोजन के अधिकार के अंतर्गत उच्च- गुणवत्तायुक्त भोजन को यकीनी बनाने के दिए निर्देश

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Bal Mukand Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Aug 2025

Last updated on: Aug 20, 2025, 13:56 IST

पंजाब के भोजन को विश्व स्तर पर उत्साहित करने के उद्देश्य के साथ पंजाब राज्य ख़ाद्य आयोग ने सरकारी स्वामित्व वाले ब्रांड ’पंजाब मार्ट’ के विकास की ज़ोरदार वकालत की है। इस सम्बन्धी प्रस्ताव पंजाब सरकार को सौंपा जा चुका है।खाद्य, सिवल स्पलाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क को आयोग की पहलकदमियों के बारे अवगत करवाते हुए आयोग के चेयरमैन श्री बाल मुकन्द शर्मा ने बताया कि यह पहलकदमी पंजाब के भोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्साहित करने में बहुत मदद करेगी।

सहकारी क्षेत्र की मज़बूती के द्वारा राज्य में ग्रामीण रोज़गार के अधिक से अधिक मौके यकीनी बनाने की महत्ता को भी श्री कटारूचक्क के संज्ञान में लाया गया। इसमें कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास, सहकारिता, रोज़गार सृजन विभागों के साथ-साथ पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी और प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं का तालमेल अहम होगा।

मंत्री ने इस सम्बन्ध में आयोग को अन्य राज्यों की तरफ से अपनाए गए बढ़िया और कारगर अभ्यासों से सीखने के लिए कहा। मंत्री के सामने यह तथ्य भी उजागर किया गया कि राज्य की पोषण सुरक्षा को बेहतर बनाने के मकसद के साथ, स्कूलों में फलों के पौधे, सब्जियों और जड़ी हुई- बूटियों के पौधों पर आधारित पोषण बाग़ विकसित किये गए हैं।

मंत्री ने स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भोजन प्रदान करने के मकसद के साथ मिड डे मील योजना की भी समीक्षा की। मंत्री की तरफ से आंगणवाड़ी केन्द्रों की समीक्षा के लिए एकीकृत बाल विकास सेवाएं (आईसीडीऐस), जो 6 साल की उम्र तक के बच्चों, गर्भवती औरतों और दूध पिलाने वाली मांताओं के विकास के लिए एकीकृत सेवाएं प्रदान करती है, का भी जायज़ा लिया गया। पोषण अभ्यान के अंतर्गत पोषण वाटिका पहलकदमी की भी समीक्षा की गई। 

ज़िक्रयोग्य है कि पोषण वाटिका - आंगणवाड़ी केंद्र के नज़दीक बने छोटे से बाग़ हैं, जहाँ फल, सब्जियाँ और लाभकारी पौधे उगाऐ जाते हैं। मंत्री ने निर्देश दिए कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 की प्रामाणिकता के लिए ज़रूरी भोजन के अधिकार के हिस्से के तौर पर, ख़ास कर सूखे की स्थितियों में लोगों को गुणवत्तायुक्त वाले भोजन यकीनी बनाने में कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। 

अनुच्छेद 21 सम्मान के साथ जीवन जीने के मौलिक अधिकार की गारंटी देता है। आयोग के मैंबर विजय दत्त ने आयोग की गतिविधियों की केंद्रीकृत निगरानी के लिए चंडीगढ़ हैडक्वाटर में एक वार रूम बनाने पर भी ज़ोर दिया। इस मौके पर आयोग के चेयरमैन बाल मुकन्द शर्मा, मैंबर सचिव कनू थिंद और मेंबर जसवीर सिंह सेखों, विजय दत्त और चेतन प्रकाश धालीवाल मौजूद थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Bal Mukand Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD