Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन जी-7 सम‍िट में नरेंद्र मोदी-कीर स्टार्मर की मुलाकात जी-7 सम्मेलन में नरेंद्र मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं जी-7 समिट : फैमिली फोटो से पहले पीएम मोदी ने नेताओं से साझा किए विचार, राष्ट्रपति मैक्रों को कहा धन्‍यवाद पीयूष गोयल ने फ्रांस में किया यूपीआई लॉन्च अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, डीके शिवकुमार ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील एवियन में नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार

 

गुरुग्राम की जल्द बदलेगी तस्वीर, नागरिकों के सुझावों पर एक्शन प्लान तैयार

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने कहा, एक्शन प्लान के सफल होने से गुरुग्राम का अपना होगा "मॉडल ऑफ़ गवर्ननेंस

Haryana Admin, Haryana, Gurugram, Rajesh Khullar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 18 Aug 2025

Last updated on: Aug 20, 2025, 12:37 IST

गुरुग्राम शहर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान को सुनिश्चित करने के एक्शन प्लान को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस एक्शन प्लान के तहत स्वच्छता, सड़कों की मरम्मत, जलनिकासी, बेसहारा पशुओं को आश्रय उपलब्ध कराना, डीएचबीवीएन की सभी लाइनों के आसपास पेड़ों की ट्रीमिंग व उनका उचित निपटान, खुले में कूड़ा जलाने की प्रवृति पर रोक लगाने आदि कार्यों को लेकर संयुक्त प्रक्रिया आरम्भ होगी। 

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर द्वारा बीते छः दिनों से गुरुग्राम प्रवास के दौरान विभिन्न नागरिक संगठनों, आरडबल्यूए, सामाजिक व अन्य संस्थाओं से मिले फीडबैक के आधार पर यह एक्शन प्लान तैयार हुआ है।श्री राजेश खुल्लर ने सोमवार को हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा), गुरुग्राम में दो अलग अलग सत्रों में नगर निगम के पार्षदों व जिला में नियुक्त प्रथम श्रेणी के अधिकारियों की बैठक ली और इन विषयों पर तैयार योजना व लक्ष्य हासिल करने की समय सीमा पर विस्तार से चर्चा की। 

उन्होंने प्रस्तावित एक्शन प्लान को लेकर बताया कि इस मॉडल का प्रयोग फिलहाल गुरुग्राम में किया जाएगा। यह प्लान सफल हुआ तो ये गुरुग्राम का अपना "मॉडल ऑफ़ गवर्ननेंस" होगा। जिसका इस्तेमाल प्रदेश के दूसरे शहरों में भी होगा।

*पहले सुनी पार्षदों की बात फिर दिया समाधान का भरोसा*

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने पहले सत्र में नगर निगम, गुरुग्राम के पार्षदों से उनके क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मेयर राजरानी मल्होत्रा के साथ बैठक में पहुंचे पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित विषयों को बैठक में रखा। श्री खुल्लर ने ध्यानपूर्वक सभी पार्षदों की बातों को सुना और उनके समाधान के लिए सुझाव भी लिए। इस चर्चा में मुख्य प्रधान सचिव ने सभी पार्षदों को आश्वस्त करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। जिसका असर आपको अति शीघ्र देखने को भी मिलेगा। इस कार्य में आपका सहयोग अति आवश्यक है।

*करंट से होने वाले हादसों को लेकर बिजली निगम की जवाबदेही तय*

वहीं दूसरे सत्र में, श्री राजेश खुल्लर ने जिला में तैनात सभी प्रथम श्रेणी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बरसात के दौरान होने वाले हादसों को लेकर नागरिकों से मिली शिकायत पर गंभीरता जाहिर करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं होनी चाहिए। पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में ऐसी घटना होती है तो उस एरिया के जेई, एसडीओ व एक्सईएन के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। साथ ही नवंबर तक विभाग में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टी रद्द की जाए। सब अधिकारी फील्ड में जाकर अपनी लाइन चेक करेंगे और पेड़ों की टहनियाँ हटवाकर उनका उचित निपटान करेंगे।

*पुलिस के अधिकारी व थाना प्रभारी भी हो सजग*

वहीं अलग अलग संस्थाओं से गुरुग्राम शहर में बाहर से आने वाले कचरे की जानकारी पर श्री राजेश खुल्लर ने नगर निगम और पुलिस के अधिकारीयों को निर्देश देते हुए कहा ऐसी गाड़ियों को तुरंत जब्त किया जाए और उनकी एजेंसियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। इसके साथ ही आने वाले दिनों में खुले में कूड़ा जलाने वालों से भी सख्ती से निपटा जाए। इस कार्य में सभी थाना प्रभारी अपने अपने एरिया में अलर्ट पर रहेंगे।

*नागरिकों की पीड़ा को महसूस कर खुद करें समाधान की पहल*

मुख्य प्रधान सचिव ने कहा कि सभी अधिकारी एक टीम के रूप कार्य करें। सभी अपने घर से ऑफिस तक के एरिया की जिम्मेवारी उठाएंगे। नागरिकों की पीड़ा को महसूस करते हुए सब एक्शन प्लान से जुड़े घटकों के समाधान की पहल खुद करे। उन्होंने कहा इस प्लान का रिजल्ट जितनी जल्दी दिखाओगे उतना शहर के लिए बेहतर होगा। 

उन्होंने कहा कि वे लगातार शहर में लोगों से लगातार मिले और अलग अलग इलाकों का दौरा भी किया। इस काम का असर लोगों के जीवन पर दिखना चाहिए ताकि खुद आपके कार्य की प्रशंसा करें।इस अवसर पर डिवीजनल कमिश्नर आरसी बिढान, जीमडीए के सीईओ श्यामल मिश्रा, डीसी अजय कुमार, सीपी विकास अरोड़ा, जॉइंट कमिश्नर पुलिस संगीता कालिया, नगर निगम, गुरुग्राम के कमिश्नर प्रदीप दहिया व नगर निगम, मानेसर के कमिश्नर आयुष सिन्हा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Haryana Admin , Haryana , Gurugram , Rajesh Khullar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD