Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

रजनीकांत की 'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 5 दिन में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई

Rajinikanth, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Aug 2025

Last updated on: Aug 20, 2025, 12:34 IST

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के लाखों फैंस हैं। उनका हर अंदाज, हर डायलॉग और हर एक्शन उनके चाहने वालों के दिलों में बस जाता है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'कुली' का क्रेज फैंस के बीच साफ देखने को मिल रहा है। आप इस बात से भी अंदाजा लगा सकते हैं कि सुबह-सुबह के शो भी पूरे भरे हुए हैं।  

फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ 5 दिन हुए हैं, और इसने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, सिर्फ पांच दिन में फिल्म ने दुनियाभर में 407.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं, भारत में फिल्म ने 245.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। 

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर दर्शकों का प्यार ऐसे ही बना रहा, तो फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है।भारत में 'कुली' को तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है। सभी भाषाओं में दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। 

पहले दिन से ही थिएटरों में लंबी कतारें देखने को मिलीं। गुरुवार को फिल्म ने 65 करोड़, शुक्रवार को 54.75 करोड़, शनिवार को 39.50 करोड़, रविवार को 35.25 करोड़ और सोमवार को 12.15 करोड़ रुपए की नेट कमाई की। भले ही सोमवार को थोड़ी गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन कुल आंकड़ों ने इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बना दिया है।

'कुली' एक एक्शन से भरी फिल्म है, जिसमें रजनीकांत के साथ नागार्जुन, श्रुति हासन, सोबिन शाहिर और आमिर खान जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है, जो 'कैथी', 'विक्रम' और 'मास्टर' जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की कहानी 'देवा' नामक शख्स की है, जो पहले कुली था, लेकिन अब एक पुरानी हवेली में बोर्डिंग हाउस चलाता है। 

इस बीच उसे अपने 30 साल पुराने बचपन के दोस्त राजशेखर की अचानक हुई मौत के बारे में पता चलता है। वह उसकी मौत के पीछे की हकीकत जानने की कोशिश करता है। इस दौरान उसे पता चलता है कि राजशेखर की मौत दिल के दौरे से नहीं हुई है, बल्कि उसकी हत्या हुई है। 

इसके पीछे एक खतरनाक गैंग का हाथ है, जो तस्करी और गैरकानूनी धंधों में लिप्त है। फिल्म में 'देवा' अपने दोस्त की बेटियों की जिम्मेदारी उठाता है और फिर अपने स्टाइल में बदला लेने निकल पड़ता है। कहानी में थ्रिल, इमोशन और जबरदस्त एक्शन है। खासकर रजनीकांत के फाइट सीन और उनके अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

 

Tags: Rajinikanth , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD