Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बर्थडे स्पेशल : हिंदी सिनेमा का ‘रणतुंगा’, जिसने किरदारों के लिए खुद को बदल डाला

Randeep Hooda, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Special Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Aug 2025

Last updated on: Aug 20, 2025, 12:33 IST

फिल्म इंडस्ट्री के वर्सेटाइल एक्टर का नाम लें तो रणदीप हुड्डा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। रणदीप न केवल अपनी शानदार एक्टिंग स्किल बल्कि किरदारों के लिए किए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी जाने जाते हैं। रणदीप के इस पैशन ने उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दी है। 

चाहे वह ‘सरबजीत’ में कमजोर और प्रताड़ित किरदार हो या ‘जाट’ में खतरनाक खलनायक की भूमिका हो, रणदीप ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और बदलते अंदाज से दर्शकों को बार-बार चौंकाया है। उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी उतनी ही रोचक है जितने उनके किरदार। 

20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में जन्मे रणदीप ने मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया से ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली। विदेश में खर्चापानी निकालने के लिए रणदीप ने वहां के रेस्तरां में काम किए और कार वॉश और टैक्सी ड्राइविंग जैसे काम भी किए। 

भारत लौटकर उन्होंने मॉडलिंग और थिएटर शुरू किया। साल 2001 में उन्हें बड़ा मौका मिला। मीरा नायर की ‘मॉनसून वेडिंग’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ (2010) ने उन्हें स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में काम किया। 

नसीरुद्दीन शाह के 'मोटली थिएटर ग्रुप' से रंगमंच पर उतरे।फिल्म इंडस्ट्री के ‘रणतुंगा’ के पांच दमदार किरदारों पर नजर डालें तो इसी साल आई 'जाट' में उनके 'रणतुंगा' के किरदार को दर्शकों से खूब प्यार मिला। ‘जाट’ में खलनायक रणतुंगा के लिए रणदीप ने 8 किलो वजन बढ़ाया और बाल लंबे किए थे। 

इस किरदार के लिए उन्हें आवाज भी भारी करनी पड़ी थी।एक इंटरव्यू में रणदीप हुड्डा ने बताया था कि किरदार के लिए बाल बढ़ाए और अपनी बॉडी पर काम किया ताकि रणतुंगा का किरदार अधिक खतरनाक दिख सके।'स्वतंत्र वीर सावरकर' साल 2024 में रिलीज हुई थी, जो उनकी बतौर निर्देशक डेब्यू फिल्म रही। 

रणदीप ने विनायक दामोदर सावरकर के लिए 26 किलो वजन घटाया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, “मैं डेढ़ साल तक बेहद कमजोर रहा। इतना कमजोर था कि घोड़े से गिर गया, मेरा पैर मुड़ गया। कुछ भी हो सकता था। बहन डॉ. अंजलि हुड्डा ने मेरी सेहत का ध्यान रखा।"

फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि इस रोल के लिए उन्होंने 18 दिनों में 26 किलो वजन कम किया था। संदीप ने बताया कि जब वह ऑफिस आए थे तब उनका वजन 86 किलो था। वह किरदार में इस कदर डूबे कि 18 दिनों में 26 किलो वजन कम कर लिया। 

रणदीप ने चार महीनों तक केवल 1 खजूर और 1 गिलास दूध पीकर अपना वजन कम किया था। रणदीप की बहन अंजलि हुड्डा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता सर्जन हैं और भाई के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर वह काफी नाराज थे और मां रोने लगी थीं। 

अंजलि ने बताया, 'मेरे पिता ने मुझसे कहा था कि रणदीप को प्रोत्साहित न करूं। वहीं, मां रणदीप का वजन कम होते देख चिंतित थीं। वह कहती थी कि मैं नहीं देख सकती इसे, हड्डियों का ढांचा बन गया है।"रणदीप ने कहा था, “हर बार माता-पिता मुझसे वादा लेते हैं कि मैं दोबारा ऐसा नहीं करूंगा, लेकिन किरदार का जुनून मुझे फिर खींच लेता है।” 

उनकी बहन अंजलि ने बताया था, “मैं ऐसे वजन घटाने के खिलाफ हूं, लेकिन उनकी कला के प्रति समर्पण के कारण मैंने उनकी मदद की।” रणदीप की साल 2016 में फिल्म आई थी 'दो लफ्जों की कहानी,' जिसमें वह एमएमए फाइटर सूरज चौहान के किरदार में थे। 

इस किरदार के लिए उन्होंने मसल्स बनाए थे। 'दो लफ्जों की कहानी' के लिए 77 किलोग्राम से 94 किलोग्राम तक वजन भी बढ़ाया था। साल 2016 में आई 'सरबजीत' में उन्होंने टाइटल रोल निभाया था। इसके लिए रणदीप ने 20 किलोग्राम वजन कम किया था।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “मैं भुखमरी और कैद का अनुभव करना चाहता था। इसके लिए मेहनत करना जरूरी था। मैंने अपना 100 प्रतिशत दिया।”रणदीप ने नवंबर 2023 में मणिपुरी अभिनेत्री लिन लैशराम से शादी की। पहले उनका नाम सुष्मिता सेन के साथ जुड़ा था।

 

Tags: Randeep Hooda , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Special Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD