Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

'विस्टा विलेज' के लिए मलयालम सीखना एक चुनौती थी : सनी लियोनी

Sunny Leone, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Aug 2025

Last updated on: Aug 20, 2025, 12:00 IST

एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है। वो बहुत जल्द साउथ इंडियन सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। वो साउथ की पहली फिल्म करने जा रही हैं। इसका नाम होगा ‘विस्टा विलेज’। इस फिल्म में काम करने का अनुभव कैसा रहा, क्या चुनौतियां सामने आईं, इस बारे में सनी लियोनी ने बात की है।

सनी ने कहा, "विस्टा विलेज में काम करना मेरे लिए एक बहुत ही खास अनुभव रहा है। मलयालम सीखना निश्चित रूप से एक चुनौती थी, लेकिन साथ ही बहुत फायदेमंद भी रही और इसने मुझे अपने किरदार से जुड़ने में मदद की। कासरगोड के खूबसूरत, दुर्गम इलाकों में शूटिंग करना वाकई यादगार रहा और मुझे केरल में हमेशा बहुत प्यार मिला है। 

मैं इस फिल्म के लिए वाकई बहुत उत्साहित हूं, खासकर इसकी रिलीज को लेकर। यह फिल्म चार भाषाओं में रिलीज हो रही है और मैं बेसब्री से इसका इंतजार कर रही हूं।" इस फिल्म को तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग केरल के कासरगोड के सुदूर इलाकों में की गई है और इसमें मलयालम सिनेमा के लगभग 40 कलाकारों के साथ शूटिंग हुई है।

उनके साथ-साथ बॉलीवुड, कश्मीर, पंजाब और अन्य क्षेत्रों के कलाकार भी इसमें हैं। इसकी स्टोरी पारिवारिक ड्रामा, कॉमेडी, सस्पेंस और युवाओं को ध्यान में रखकर लिखी गई है। 'विस्टा विलेज' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक है। सनी लियोनी की यह पहली दक्षिण भारतीय फिल्म है, जिसके लिए फैंस उत्साहित दिख रहे हैं। 

उनके फैंस उन्हें मूवी में नए अवतार में देखने के लिए बेकरार हैं। इस फिल्म को डब्लूएममूवीज प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसके निर्देशक पम्पल्ली हैं। हाल ही में इसके टाइटल लॉन्च की तस्वीरें सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शेयर की थीं। यह मूवी जल्द ही फ्लोर पर आएगी।

 

Tags: Sunny Leone , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD