Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

एशिया कप 2025 : टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार यादव कप्तान, शुभमन गिल उपकप्तान, यशस्वी जायसवाल बाहर

Shubman Gill, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Suryakumar Yadav, Yashasvi Jaiswal, Asia Cup, Asia Cup 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Aug 2025

Last updated on: Aug 19, 2025, 17:14 IST

बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान हैं, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर हो गए हैं। 

एशिया कप के लिए यशस्वी जायसवाल को जगह न मिलने की खबरें सही साबित हुई हैं। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने यशस्वी जायसवाल को ड्रॉप करते हुए तीसरे ओपनर के रूप में टीम में शुभमन गिल को जगह दी है। गिल को टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। 

संजू सैमसन विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। दूसरे विकेटकीपर के रूप में जितेश शर्मा को जगह दी गई है। टीम में बतौर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह को जगह मिली है। 

वहीं, बतौर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को जगह दी गई है। एशिया कप यूएई में खेला जाएगा। वहां की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। ऐसे में टीम में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को जगह दी गई है। 

बतौर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा को जगह दी गई है। एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के साथ होगा। वहीं, 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना है।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम :

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह

 

 

Tags: Shubman Gill , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Suryakumar Yadav , Yashasvi Jaiswal , Asia Cup , Asia Cup 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD