Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

'बकैती' में मां बन छाईं शीबा चड्ढा, बोलीं- 'चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने का इंतजार है'

Web Series, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Sheeba Chaddha, Bakaiti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Aug 2025

Last updated on: Aug 19, 2025, 13:03 IST

अभिनेत्री शीबा चड्ढा इन दिनों वेब सीरीज 'बकैती' में सुषमा कटारिया के किरदार को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने अब तक के करियर में कई यादगार किरदार किए हैं, लेकिन अब वह ऐसे रोल करना चाहती हैं जो उन्हें एक कलाकार के तौर पर और चुनौती दे।

सीरीज में शीबा का किरदार मां का है, जो पूरे परिवार को एकजुट रखती है। उनके अभिनय में हमेशा की तरह एक गहराई है, जो बिना ज्यादा दिखावे के अपना असर छोड़ जाती है। हालांकि शीबा को मां जैसे किरदारों में काफी सराहना भी मिली है, लेकिन वो अब कुछ नया और चुनौतीपूर्ण करना चाहती हैं।

उनका कहना है, "मैं बहुत खुश हूं कि मुझे अच्छे सेट्स और अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका मिलता है, मेरे लिए ये एक आशीर्वाद की तरह है। लेकिन, मैं चाहती हूं कि अब मुझे अलग तरह की कहानियां और किरदार निभाने का मौका मिले, जो सिर्फ मां के किरदार तक सीमित नहीं हो, बल्कि और भी कुछ अलग और दमदार हो।"

सीरीज की बात करें, तो इसमें जब नैना (तन्या शर्मा) को मजबूरी में अपने शरारती भाई भरत (आदित्य शुक्ला) के साथ कमरा शेयर करना पड़ता है, तो चीजें और उलझ जाती हैं। लेकिन, जब हालात एक बड़ा मोड़ लेते हैं और परिवार की शांति खतरे में पड़ जाती है, तब शीबा का किरदार भावनात्मक सहारा बनकर सामने आता है।

इस सीरीज में अभिनेत्री कटारिया परिवार की मां की भूमिका निभा रही हैं। यह सीरीज पुराने गाजियाबाद की गलियों में बसे एक मिडिल क्लास परिवार की कहानी है, जिसमें दर्शकों को रोजमर्रा की छोटी-बड़ी परेशानियां, भाई-बहनों की नोकझोंक और प्यार भरे लम्हों को बेहद सच्चाई से दिखाया गया है।

अमीत गुप्ता के निर्देशन में बनी इस सीरीज में राजेश तैलंग, तान्या शर्मा, और आदित्य शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, इसमें केशव साधना, रमेश राय, पूनम जांगड़ा, शाश्वत चतुर्वेदी, और परविंदर जीत सिंह जैसे कलाकार भी सहायक भूमिकाओं में हैं।

 

Tags: Web Series , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Sheeba Chaddha , Bakaiti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD