Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मैंने जासूसी फिल्में देखकर किरदारों के हाव-भाव और शारीरिक भाषा को समझा : नीरू बाजवा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Neeru Bajwa, Tehran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Aug 2025

Last updated on: Aug 19, 2025, 12:33 IST

अभिनेत्री नीरू बाजवा जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘तेहरान’ में नजर आएंगी। उन्होंने अपने किरदार की तैयारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जासूसी फिल्मों ने इस किरदार के लिए उनकी बहुत मदद की। नीरू ने बताया कि किरदार के फिजिकल लैंग्वेज को समझने के लिए उन्होंने ढेरों जासूसी फिल्में देखीं। 

नीरू ने कहा, "मैंने कोई खास रिहर्सल या एक्टिंग नहीं की थी। मैंने सिर्फ जासूसी फिल्में देखकर किरदारों की चाल-ढाल, हाव-भाव और शारीरिक भाषा को समझा।" इस सहज तरीके से उन्हें सेट पर स्वाभाविक अभिनय करने में मदद मिली, जिससे उनके किरदार में और भी गहराई आई।

नीरू ने अपने को-एक्टर जॉन अब्राहम की तारीफ करते हुए कहा, "जॉन बहुत विनम्र और सकारात्मक इंसान हैं। उन्होंने सेट पर सभी को सहज रखा, जिससे हमारा काम और भी बेहतर हुआ।" उन्होंने जॉन के साथ अभिनय को एक शानदार अनुभव बताया और कहा, "जॉन एक बेहतरीन को-एक्टर हैं। 

उनकी एनर्जी और जोश कमाल है। एक अच्छा को-एक्टर आपके अभिनय को निखारता है और 'तेहरान' में जॉन ने ऐसा ही किया।" नीरू ने फिल्म को चुनने की वजह साझा करते हुए कहा, "मेरे किरदार की मजबूती और स्पष्टता ने मुझे आकर्षित किया। यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जो मुश्किल हालात में भी सिद्धांतों पर अडिग रहती है। 

मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हूं जो अपने विश्वासों के लिए डटकर खड़ी होती है।" उन्होंने 'तेहरान' को एक ऐसी फिल्म बताया जो न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है। नीरू ने कहा, "यह एक साहसी और बेबाक कहानी है, जिसका हिस्सा बनकर मुझे खुशी है।"

अरुण गोपालन द्वारा निर्देशित फिल्म 'तेहरान' को 'मैडॉक फिल्म्स' ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, इसमें जॉन अब्राहम, मानुषी छिल्लर, नीरू बाजवा, मधुरिमा तुली और अभिजीत लाहिरी जैसे स्टार्स शामिल हैं। फिल्म सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Neeru Bajwa , Tehran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD