Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अली फजल की नई सीरीज ‘राख’ का पहला पोस्टर आउट, पुलिस ऑफिसर के रोल में ‘मुन्ना भैया’

Web Series, OTT, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Ali Fazal, Raakh, Amazon Prime Video
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Aug 2025

Last updated on: Aug 18, 2025, 17:09 IST

बॉलीवुड स्टार अली फजल को उनके किरदार 'मुन्ना भैया' के लिए लोग याद करते हैं। उनकी लेटेस्ट सीरीज का अनाउंसमेंट हो गया है। अली फजल की नई सीरीज का नाम होगा 'राख'। इसमें वो एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। ‘राख’ एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर है। 

सीरीज के पहले पोस्टर को आज इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘राख से निकलेगा न्याय, नई ओरिजिनल सीरीज प्राइम वीडियो पर 2026 में आएगी।’ इसके पहले पोस्टर में अली फजल हैरानी से किसी चीज को निहारते दिख रहे हैं। 

उनकी आंखों में 'मुन्ना भैया' वाला खौफ कम और हैरानी अधिक दिख रही है। इसके बैकग्राउंड में एक पुरानी पुलिस की जीप खड़ी है और साथ में कुछ पुलिस वाले दिखाई दे रहे हैं। वर्दी में अली फजल काफी दमदार दिख रहे हैं। इससे ये कहा जा सकता है कि ये सीरीज भी काफी धमाकेदार होगी। 

इसमें सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर भी अहम रोल निभाएंगे। पहले पोस्टर को देखने के बाद लोग भी इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे लाइक करते हुए वो इस सीरीज को देखने के लिए उत्साहित दिखे। कइयों ने फायर इमोजी भी शेयर की है। इस सीरीज को प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट किया है। 

इन्होंने ही अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' को डायरेक्ट किया था। बताया जा रहा है कि इसमें अपराध और न्याय के बीच की मनोवैज्ञानिक जटिलताओं को दिखाया जाएगा। इस सीरीज को एंडेमोल शाइन इंडिया और गुलबदन टॉकीज ने प्रोड्यूस किया है। डायलॉग्स आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं। 

‘राख’ साल 2026 में प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इससे पहले अली फजल को अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में देखा गया था। इसमें वो एक स्ट्रग्लिंग सिंगर के किरदार में दिखाई दिए थे। अली फजल ने एक पोस्ट में अनुराग बसु की तारीफ करते हुए कहा था, "उनके साथ काम करना एक म्यूजिकल सपने जैसा है। 

उनकी फिल्मों में एक अनोखा जादू होता है। मैं इसका हिस्सा बनकर रोमांचित हूं।" फिल्म में अली फजल और फातिमा सना शेख के साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। यह रोमांटिक ड्रामा 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

 

Tags: Web Series , OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Ali Fazal , Raakh , Amazon Prime Video

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD