Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

राहुल गांधी पहुंचे औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर, पूजा अर्चना कर दूसरे दिन यात्रा की शुरुआत की

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee,Congress Working Committee, CWC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

औरंगाबाद , 18 Aug 2025

Last updated on: Aug 18, 2025, 17:02 IST

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी 'वोटर अधिकार यात्रा' के दूसरे दिन की यात्रा औरंगाबाद जिले के देवकुंड स्थित भगवान भास्कर के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शुरू की। कांग्रेस नेता सोमवार की सुबह महागठबंधन के अन्य नेताओं के साथ देवकुंड पहुंचे और भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की तथा देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।  

बिहार कांग्रेस ने राहुल गांधी के पूजा अर्चना करने की तस्वीर सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "औरंगाबाद के देवकुंड में ऊर्जा एवं शक्ति के अनंत स्रोत भगवान भास्कर के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में जननायक नेता विपक्ष राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने देवकुंड सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना कर, देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।" 

राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव भी थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार शाम अपनी यात्रा के क्रम में बिहार के औरंगाबाद जिले पहुंचे थे। 'वोटर अधिकार यात्रा' का उद्देश्य देश के नागरिकों को वोटिंग अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। यहां लोगों को संबोधित करने के बाद वे बभंडी मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे।

पहले दिन उनकी यात्रा 60 किलोमीटर चली थी। यात्रा के दूसरे दिन वे गुरारू बागड़िहा मोड़ होते हुए गया पहुंचेंगे। वे आज गेवाल बिगहा के खलीस पार्क के पास सभा को संबोधित करेंगे और रसलपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा कल बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। 

इस यात्रा में इंडिया ब्लॉक में शामिल घटक दलों के नेता भी शामिल हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 17 अगस्त से बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' की शुरुआत की है। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 का पूरा सफर होगा। 1 सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा। 

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Congress Working Committee , CWC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD