Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा चलाई गई नशा विरोधी मुहिम का अटारी बॉर्डर पर समापन

अंतिम दिन बीओपी फतेहपुर और अटारी-वाघा बॉर्डर पर कार्यक्रम का आयोजन

Narcotics Control Bureau, Sambit Mishra, Shanteshwar Swami
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 16 Aug 2025

Last updated on: Aug 18, 2025, 12:22 IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा चलाई जा रही नशा विरोधी जागरूकता मुहिम का अंतिम दिन आज अटारी-वाघा बॉर्डर पर मनाया गया। इस मौके पर एक नुक्कड़ नाटक पेश किया गया, जिसमें नशे के घातक प्रभाव, तस्करी के खतरे और नशे से जुड़े सामाजिक-आर्थिक नुकसानों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र) संबित मिश्रा और एडिशनल डायरेक्टर शांतेश्वर स्वामी इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

अंतिम दिन बीएसएफ के सहयोग से कुल दो कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहला कार्यक्रम बीओपी फतेहपुर और दूसरा कार्यक्रम अटारी-वाघा बॉर्डर पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान लोगों को नशे के नुकसान, ‘मानस पोर्टल’, नशों की अवैध तस्करी और 1933 हेल्पलाइन आदि के बारे में जागरूक किया गया।इस अवसर पर एनसीबी के मुख्य प्रवक्ता ने संबोधित करते हुए लोगों से अपील की कि वे गांवों, वार्डों, गलियों, मोहल्लों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाएं और नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासन का साथ दें ताकि उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके। 

उन्होंने कहा कि लोगों को गांवों और शहरों के चौकीदार की तरह काम करते हुए नशे की चपेट में आए लोगों के इलाज और पुनर्वास में सरकार का सहयोग करना चाहिए, ताकि ऐसे लोगों को समाज की मुख्यधारा में शामिल कर उन्हें नया जीवन जीने का अवसर दिया जा सके।इस कार्यक्रम में देश-विदेश से पहुंचे यात्री, पर्यटक और स्थानीय लोग शामिल हुए। खालसा कॉलेज अमृतसर के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए नुक्कड़ नाटक ने दर्शकों को गहराई से झकझोर दिया और नशा विरोधी संदेश को सीधे और सरल ढंग से उन तक पहुँचाया।

मुहिम के दौरान पिछले कई दिनों में देशभर के विभिन्न शहरों, कस्बों और गांवों में नुक्कड़ नाटक, सेमिनार और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। हर जगह लोगों ने इस प्रयास की भरपूर सराहना की और नशा विरोधी मुहिम को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। अटारी बॉर्डर पर हुए अंतिम नुक्कड़ नाटक में विशेष तौर पर दर्शाया गया कि नशा तस्करी देश की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है और इसके रोकथाम के लिए सभी नागरिकों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

समापन अवसर पर अधिकारियों ने ज़ोर देते हुए कहा कि नशों के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक संस्था या सरकारी विभाग की नहीं, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशा विरोधी संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं और नई पीढ़ी को नशामुक्त भविष्य देने में अपना योगदान दें।

 

Tags: Narcotics Control Bureau , Sambit Mishra , Shanteshwar Swami

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD