Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

चेन्नई एयरपोर्ट पर एनसीबी ने 60 करोड़ रुपए की 5.618 किग्रा कोकीन जब्त की, दो गिरफ्तार

Crime News, Crime News India, Crime News Chennai, Narcotics Control Bureau, NCB
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 03 Sep 2025

Last updated on: Sep 03, 2025, 18:01 IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 60 करोड़ रुपए कीमत की 5.618 किलोग्राम कोकीन जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त भारत' दृष्टिकोण और केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देशों के तहत की गई। 

1 सितंबर, 2025 को एनसीबी चेन्नई और एयर इंटेलिजेंस यूनिट, चेन्नई कस्टम्स ने संयुक्त अभियान चलाकर इथियोपियन एयरलाइंस की उड़ान से अदीस अबाबा से चेन्नई आए दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया। इनमें एक उत्तराखंड के बागेश्वर का 25 वर्षीय बीए स्नातक और दूसरा हिमाचल प्रदेश के चंबा का 26 वर्षीय आईटीआई पास है।

जब्त की गई कोकीन उच्च गुणवत्ता की है, जिसकी कीमत खुदरा बाजार में 8,000 से 12,000 रुपये प्रति ग्राम है। जांच में पता चला कि ये व्यक्ति पिछले कुछ वर्षों से अदीस अबाबा से भारत के विभिन्न एयरपोर्ट तक कोकीन तस्करी में शामिल थे। यह एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा है, जिसका संचालन दिल्ली से एक नाइजीरियाई नागरिक करता है। 

एनसीबी ने इस नाइजीरियाई नागरिक को दिल्ली से हिरासत में लिया, जो 2023 से मेडिकल वीजा पर भारत में था, लेकिन 2024 में वीजा समाप्त होने के बाद भी रह रहा था। इसके अलावा, चंबा के एक 26 वर्षीय स्नातक को भी मुंबई से हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला कि नाइजीरियाई नागरिक चेन्नई के ग्लेनीगल्स हेल्थसिटी में इलाज के लिए आया था, लेकिन ड्रग तस्करी में शामिल हो गया। 

वह दिल्ली से कोकीन वितरण नेटवर्क चला रहा था। एनसीबी अब सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की पहचान, वित्तीय लेन-देन और तस्करी के रास्तों की जांच कर रही है। एनसीबी ने अवैध ड्रग तस्करी में विदेशी नागरिकों, खासकर अफ्रीकी मूल के लोगों की संलिप्तता पर चिंता जताई और वीजा अवधि से अधिक समय तक रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्यों के साथ डेटा साझा किया है। 

यह जब्ती 'नशा मुक्त भारत' के लक्ष्य को मजबूत करती है। एनसीबी ने नागरिकों से मादक पदार्थों की तस्करी की गोपनीय जानकारी टोल-फ्री नंबर 1933 पर साझा करने की अपील की, जिसमें सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Crime News Chennai , Narcotics Control Bureau , NCB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD