Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी डायरेक्ट एक्शन डे की विभीषिका

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Vivek Ranjan Agnihotri, The Bengal Files
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Aug 2025

Last updated on: Aug 16, 2025, 16:04 IST

मशहूर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर शनिवार को रिलीज हो गया। इस फिल्म में इतिहास और वर्तमान साथ-साथ चलते दिखते हैं। ये 16 अगस्त 1946 डायरेक्ट एक्शन डे की क्रूरता को भी दर्शाता है।  

ट्रेलर में इतिहास के काले अध्याय की झलक है। इसमें पश्चिम बंगाल के हिंसक राजनीतिक अतीत पर से पर्दा उठाने की कोशिश की गई है। निर्माताओं के मुताबिक फिल्म सच्ची घटनाओं पर केंद्रित है। इसकी शुरुआत डाइनिंग टेबल पर बैठे बच्चे का नाम पूछने से होती है। 

धीरे-धीरे ट्रेलर आगे बढ़ता है तो 1946 और वर्तमान के पश्चिम बंगाल की दुविधा को दर्शाया गया है। रक्तरंजित गलियां, धर्मांध लोग और एक दूसरे को खत्म करने के इरादे से ललकारते लोग सीन दर सीन नजर आते हैं। घुसपैठियों से लेकर जिन्ना और महात्मा गांधी के मध्य हुई बातचीत का भी एक अंश है।

फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कोलकाता में ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा, "द बंगाल फाइल्स एक चेतावनी है, एक हुंकार कि हम बंगाल को दूसरा कश्मीर नहीं बनने देंगे। हिंदू नरसंहार की अनकही कहानी को प्रामाणिकता प्रदान करने के लिए हमने कोलकाता में ट्रेलर लॉन्च करने का फैसला किया, और आप ट्रेलर में इसकी एक झलक देखेंगे। 

देश को तैयार रहना चाहिए क्योंकि अगर कश्मीर ने आपको चोट पहुंचाई, तो बंगाल आपको परेशान करेगा।" वहीं, फिल्म के कलाकार मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, "द बंगाल फाइल्स में वह सब कुछ है जिसकी दर्शकों ने कभी उम्मीद नहीं की थी। मेरे लिए सिनेमा का यही उद्देश्य है, बदलाव लाना और वह दिखाना जो लोगों को देखने की जरूरत है। 

मैं आपको बता दूं, मैं आप सभी का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। इस किरदार ने मुझे हमेशा आपके करीब पहुंचाया है और यह आपके लिए भी ऐसा ही करेगा।" फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्ममेकर की सच उजागर करने वाली फाइल्स ट्रिलॉजी का यह तीसरा पार्ट है; इससे पहले 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द ताशकंद फाइल्स' आ चुकी हैं। 

इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार नजर आएंगे। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने 'द बंगाल फाइल्स' को लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Vivek Ranjan Agnihotri , The Bengal Files

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD