Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम पठानकोट में फहराया तिरंगा

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष रूप से किया सम्मानित

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Pathankot, Independence Day, Independence Day 2025, 79th Independence Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पठानकोट , 15 Aug 2025

Last updated on: Aug 16, 2025, 11:54 IST

पंजाब के स्थानीय निकाय एवं संसदीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पठानकोट के मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की रस्म अदा की।कैबिनेट मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद परेड का निरीक्षण किया और जिलेवासियों को संबोधित किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने पंजाब पुलिस, महिला पंजाब पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और विभिन्न स्कूलों के बच्चों की टुकड़ियों द्वारा निकाले गए शानदार मार्च-पास्ट से सलामी ली।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जे) पठानकोट श्री हरदीप सिंह और एसएसपी श्री दलजिंदर सिंह ढिल्लों विशेष रूप से उपस्थित थे।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. रवजोत सिंह ने जिला पठानकोट के निवासियों और देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी की लड़ाई में सबसे अधिक बलिदान पंजाबियों ने दिए हैं। 

पंजाब सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि शहीद जवानों के परिजनों के लिए एक्स-ग्रेशिया राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है और इस आर्थिक सहायता योजना में अग्निवीरों को भी शामिल किया गया है।उन्होंने कहा कि पंजाब को खेलों में फिर से देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए, ओलंपिक और एशियाई खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को तैयारी के लिए क्रमशः 15 लाख और 8 लाख रुपये प्रति खिलाड़ी की राशि दी जा रही है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमें देश की उन्नति में मिल-जुलकर योगदान देना चाहिए और शहीदों द्वारा दिए गए बलिदानों को हमेशा याद रखना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आज पंजाब बिजली, कृषि, शिक्षा, कानून-व्यवस्था, नागरिक सेवाओं, नशामुक्ति, बुनियादी ढांचा, शहरी विकास, ग्रामीण विकास, पंचायती जमीनों से अवैध कब्जा हटाने, स्वास्थ्य, निवेश अनुकूल माहौल और उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों द्वारा दिए अथाह प्यार स्वरूप मुख्य मंत्री बने स भगवंत सिंह मान ने जहां अपने पद की शपथ शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में ली वहीं ही यह फैसला किया कि सरकारी कार्यालयों में शहीद भगत सिंह और संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेदकर जी की तस्वीरें लगाई जाएं।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के प्रयासों से मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है और यहां शहीद-ए-आज़म की प्रतिमा लगाई गई है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने आम आदमी क्लीनिकों का विस्तार, नई एंबुलेंसें, मुफ्त बिजली, ईज़ी रजिस्ट्री, स्वतंत्रता के बाद पहली बार पंजाब के सभी गांवों के तालाबों की सफाई, टेलों तक पानी पहुंचाना, नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान, खेल मैदानों का निर्माण, खिलाड़ियों को नौकरी और तैयारी भत्ता, सभी के लिए 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा, उद्योग विकास के लिए समितियों का गठन जैसे कई क्रांतिकारी फैसले लिए हैं।

उन्होंने बताया कि हमारी सरकार अध्यापकों को विदेशों में प्रशिक्षण दे रही है। इसी प्रकार अब तक 55 हज़ार से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं, श्रम कानून आसान किए गए हैं, भीख मांगने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है, और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ‘सड़क सुरक्षा बल’ को 144 अत्याधुनिक वाहन दिए गए हैं। इस वर्ष गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहादत दिवस बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता संभालने से पहले पंजाबवासियों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था और 1 जुलाई 2022 से सभी वर्गों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। 90% उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य है और किसानों को भी मुफ्त व लगातार बिजली दी जा रही है।उन्होंने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 118 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में बदला जा रहा है। नशा विरोधी अभियान के तीसरे चरण में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए विशेष नशा रोकथाम पाठ्यक्रम शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार 881 आम आदमी क्लीनिक चला रही है, जहां 107 तरह की दवाएं और 47 तरह के लैब टेस्ट बिल्कुल मुफ्त हैं। निकट भविष्य में 200 और क्लीनिक खोले जाएंगे।अंत में, उन्होंने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब को ‘रंगला पंजाब, हंसता-खेलता और खुशहाल पंजाब’ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं।

समागम में अन्य के अतिरिक्त श्री विभूति क्षेत्र इंचार्ज,ठाकुर मनोहर सिंह चेयरमैन मार्किट कमेटी नरोट जेमल सिंह सुनील गुप्ता चेयरमैन पंजाब पेस्को पंजाब अश्विनी शर्मा विधायक पठानकोट, विकास सैनी चेयरमैन मार्किट कमेटी पठानकोट सौरभ बहल सदस्य गौशाला, गौतम मान, सुभाष वर्मा, रेखा मनी शर्मा,पंजाब स्टेट सचिव नरेश कुमारी जिला प्रधान महिला विंग, मास्टर मोहन लाल पूर्व कैबिनेट मंत्री, साहिब सिंह साबा, बलजिंदर सिंह, रोहित सियाल अशोक कुमार और अन्य विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी भी उपस्थित थे।

समारोह के अंत में परेड कमांडरों को सम्मानित किया गया और जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Pathankot , Independence Day , Independence Day 2025 , 79th Independence Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD