Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘वॉर-2’ रिव्यू: यहां जानिए ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फिल्म देख क्या बोली पब्लिक

Hrithik Roshan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Review
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Aug 2025

Last updated on: Aug 15, 2025, 11:56 IST

वाईआरएफ फिल्म के बैनर तले बनी फिल्म ‘वॉर-2’ रिलीज हो चुकी है। इसमें ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। 2019 में आई हिट फिल्म 'वॉर' का ये सीक्वल है। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। गुरुवार को ही जब ये फिल्म रिलीज हो चुकी है, ऐसे में सभी ये जानना चाहते हैं कि यह फिल्म कैसी है। 

आईएएनएस ने वॉर-2 देखने पहुंचे दर्शकों से बात की और जाना कि फिल्म को लेकर उनकी राय कैसी है।  ‘वॉर-2’  देखकर सिनेमा हॉल से बाहर आए एक दर्शक ने कहा, "मुझे फिल्म बहुत बढ़िया लगी, पूरी फिल्म में सबका काम अच्छा है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर दोनों ने बेहतरीन काम किया है। 

दोनों मंझे हुए एक्टर हैं। इसमें फाइट बड़ी खतरनाक है। म्यूजिक भी देशभक्ति से भरा है। फिल्म को 5 में से 5 नंबर।"एक अन्य दर्शक ने कहा, "मूवी अच्छी है, एक्शन अच्छा है। ये फिक्शनल ज्यादा लग रही है। वॉर-1 ज्यादा रियल लग रही थी। जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन दोनों का काम अच्छा है। 

फिल्म को 3.5 स्टार।"ऋतिक के एक फैन को फिल्म बहुत पसंद आई, उसने कहा, "फिल्म अच्छी थी, काफी अच्छी थी, मजा आ गया। एक्शन अच्छे थे। वीएफएक्स अच्छे हैं। मुझे विश्वास है कि इस फिल्म में आप ऋतिक रोशन को देखने के बाद निराश नहीं होंगे। उनके लुक्स और एक्शन कमाल के हैं। 

"एक दर्शक ने फिल्म को हॉलीवुड से कंपेयर करते हुए कहा, "बहुत प्यारी मूवी है। लंबे समय के बाद इतनी अच्छी एक्शन मूवी आई है। ऐसा लग रहा है कि हम हॉल में कोई हॉलीवुड मूवी देख रहे हैं। ऋतिक और एनटीआर दोनों कमाल के हैं। दोनों की केमिस्ट्री अच्छी है। हां, फिल्म का म्यूजिक कमजोर है। 

डांस दोनों ही कलाकारों का अप टू द मार्क नहीं है।  कियारा के किरदार में वह नमक नहीं है। मेरी तरफ से 3.5 स्टार।"एक और दर्शक ने कहा, "मूवी अच्छी थी, जूनियर एनटीआर का काम मुझे काफी अच्छा लगा। जूनियर एनटीआर और ऋतिक दोनों बेस्ट हैं। वॉर-2 मुझे अच्छी लगी। पहले पार्ट और दूसरे पार्ट में काफी अंतर है। 5 में से 4.5 स्टार।"

 

Tags: Hrithik Roshan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Review

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD