Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

20 साल बाद भी 'परिणीता' का संगीत है 'एवरग्रीन', जानिए क्या बोले शांतनु मोइत्रा और स्वानंद किरकिरे!

Vidya Balan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Aug 2025

Last updated on: Aug 14, 2025, 11:34 IST

अभिनेत्री विद्या बालन की डेब्यू फिल्म 'परिणीता' जल्द ही 8 के रिस्टोर्ड प्रिंट के साथ दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म न केवल अपनी शानदार कहानी और अभिनय के लिए जानी जाती है, बल्कि इसका संगीत भी दर्शकों के दिलों में बसता है, जो रोमांस का पर्याय बन चुका है। 

शांतनु मोइत्रा द्वारा संगीतबद्ध और स्वानंद किरकिरे के गीतों से सजा यह एल्बम आज भी उतना ही ताजा और भावपूर्ण है, जितना 20 साल पहले था। फिल्म 'परिणीता' का सबसे लोकप्रिय गाना 'पियू बोले' को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। इसे श्रेया घोषाल और सोनू निगम ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। 

यह गीत 2000 के दशक का सबसे रोमांटिक गीत बन गया था। इसके अलावा, सोनू निगम और श्रेया घोषाल की आवाज में गाना 'कस्तो मज्जा' जैसे लोकगीत ने भी इस फिल्म के गीत-संगीत को जीवंत कर दिया था। वहीं, 'कैसी पहेली जिंदगानी' में अभिनेत्री रेखा की जादुई आवाज और प्रदर्शन ने इसे हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित गीतों में से एक बना दिया।

वहीं, फिल्म की मुख्य अभिनेत्री विद्या बालन ने गीत 'पियू बोले' को अपने दिल के सबसे करीब बताते हुए कहा, "इस गाने में कुछ खास बात है, जो मेरे दिल को छू जाती है। इस गाने में पुराने जमाने का रोमांटिक अंदाज है, और जिस तरह से इसे फिल्माया गया, उसने इसे और भी निखार दिया है। 

आज भी युवाओं को यह बहुत पसंद है, जो इसकी खूबसूरती को और भी दर्शाता है। मैंने सबसे पहले 'परिणीता' का पहला गाना 'रात हमारी तो' सुना था। मैं उस वक्त कोलकाता में एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रही थी, जब दादा (प्रदीप सरकार) ने मुझे कार में जाकर एक सीडी सुनने को कहा। 

मैंने गाना सुना और कार में ही रो पड़ी। यह गीत इतना सुंदर, भावुक कर देने वाला और गहरा था कि इसे सुनकर आंसू आना स्वाभाविक था। परिणीता का हर गाना मुझे बेहद पसंद है।"'परिणीता' का संगीत शांतनु मोइत्रा ने तैयार किया है, जबकि इसके गीत स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं।

गीतकार स्वानंद किरकिरे ने 'परिणीता' को एक सपने की तरह बताया है। उन्होंने कहा, "'परिणीता' का गीत मेरे लिए एक सपने की तरह था, जहां गीत और संगीत ने एकदम तालमेल बिठाया। हर गाना गहरी भावनाओं से जन्मा है, चाहे वह 'पियू बोले' की कोमलता हो, 'कस्तो मज्जा' की मस्ती हो या 'कैसी पहेली जिंदगानी' का चंचल अंदाज। 

शांतनु के संगीत ने मेरे शब्दों को जैसे पंख दे दिए और श्रेया, सोनू और सुनिधि की आवाज ने उनमें जान डाल दी थी।  विद्या और सैफ ने मिलकर इस गाने को पर्दे पर और जीवंत कर दिया था। दो दशक बाद इन गानों को फिर से अलग रूप सुनकर ऐसा लग रहा था, जैसे कोई पुराना खत खोल रहा हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "विधु विनोद चोपड़ा का मैं शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हमें काव्यात्मक लेखन की आजादी दी और आत्मविश्वास दिया।"संगीतकार शांतनु मोइत्रा का कहना है कि इस संगीत ने समय की कसौटी पर खुद को साबित किया है। उन्होंने कहा, "'परिणीता' मेरे दिल का एक टुकड़ा है। 

इसका संगीत सच्चाई और भावनाओं से भरा है। इसके गानों की धुनें ऐसी हैं जो आत्मा को छूती हैं। चित्रा जी, सोनू निगम, श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज से हर नोट में गहराई और ईमानदारी भरी। रेखा जी की परफॉर्मेंस ने 'कैसी पहेली जिंदगानी' को एक अलग ही आकर्षण दिया। 

स्वानंद के साथ काम करना जादुई था, उनके गीतों ने संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।" उन्होंने आगे कहा, "प्रदीप सरकार ने संगीत, कहानी और दृश्यों को खूबसूरत तरीके से पिरोया। मैं विधु विनोद चोपड़ा का आभारी हूं, जिनके विश्वास और विजन ने इस सफर को संभव बनाया। 

अब रीमास्टर्ड साउंडट्रैक को बड़े पर्दे पर सुनना ऐसा है जैसे किसी पुराने दोस्त से नए तरीके से मुलाकात हो रही हो।"'परिणीता' फिल्म को भारत के चुनिंदा पीवीआर आईनॉक्स सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 29 अगस्त 2025 को दोबारा सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

 

Tags: Vidya Balan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD