Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अपने बेटे को कान्हा रूप में देख भावुक हो उठीं श्रेया घोषाल, यशोदा मां की तरह किया लाड

Shreya Ghoshal, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Aug 2025

Last updated on: Aug 14, 2025, 11:24 IST

जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में देशभर में बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके पर कई लोग अपने बच्चों को बाल कृष्ण के रूप में सजाते हैं और फोटोशूट कराते हैं। इस कड़ी में मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने भी अपने बेटे देव्यान के साथ फोटोशूट कराया, साथ ही हाल ही में रिलीज हुए उनके नए भजन 'ओ कान्हा रे' से जुड़ी बीटीएस झलक भी साझा की। 

श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज और वीडियो पोस्ट किए। इन तस्वीरों और वीडियो में श्रेया घोषाल का बेटा देव्यान नन्हे श्रीकृष्ण के रूप में नजर आ रहा है। सिर पर मोर मुकुट, हाथ में बांसुरी, और चेहरे पर बाल गोपाल जैसी मासूम मुस्कान, देव्यान का यह रूप उनके चाहने वालों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। 

इस पर श्रेया ने बताया कि देव्यान को वीडियो में शामिल करने की कोई योजना नहीं थी, लेकिन उनके पति ने उन्हें कान्हा के रूप में तैयार किया। एक वीडियो में श्रेया नए भजन 'ओ कान्हा रे' की शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान उनका बेटा कान्हा के रूप में दौड़कर उनके पास चला आता है। 

इस रूप में उसे देख वह ममता से भर उठती हैं और शूट के बीच यशोदा मां की तरह अपने बेटे को दुलार करने लगती हैं।इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मुझे लगता था कि मैं अपने बेटे के चेहरे के हर भाव को जानती हूं, लेकिन जब मैंने उसे छोटे कान्हा के रूप में देखा, तो मैं पूरी तरह से उसे देखकर चौंक गई। 

देव्यान की शूट में आने की कोई योजना नहीं थी, लेकिन उसके पापा ने उसे छोटे कान्हा का कपड़ा पहनाया और जब वह शूटिंग फ्लोर पर आया, तो मेरा दिल एक पल के लिए रुक गया और मेरी आंखों से खुशी के आंसू छलक आए।"उन्होंने आगे कहा, "उस दिन मुझे ऐसा लगा जैसे श्रीकृष्ण खुद मेरे आसपास मौजूद हैं। मेरा दिल उस पल को हमेशा के लिए सहेज कर रखेगा।" श्रेया का यह फोटोशूट और वीडियो न केवल उनके लिए यादगार है, बल्कि फैंस के लिए भी बेहद खास है।

 

Tags: Shreya Ghoshal , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD